राहुल और पंत पर होंगी नजरें
इस मैच में सभी की नजरें केएल राहुल और ऋषभ पंत पर होंगे, क्योंकि दोनों खिलाड़ी अपनी-अपनी पूर्व फ्रेंचाइजी के खिलाफ खेलेंगे। राहुल पिछले सीजन तक लखनऊ के और पंत पिछले सीजन तक दिल्ली के कप्तान थे। अब दोनों अपना दम दिखाना चाहेंगे। राहुल लखनऊ के खिलाफ पिछले मैच में नहीं खेले थे। ऐसे में वह लखनऊ फ्रेंचाइजी के मालिक संजीव गोयनका के सामने अपनी बल्लेबाजी का कौशल दिखाने के लिए बेताब होंगे। राहुल और गोयनका के बीच अनबन की खबरों ने पिछले सीजन खूब तूल पकड़ा था। इस साल ऑक्शन से पहले राहुल को लखनऊ ने रिलीज कर दिया था। वहीं, पंत और दिल्ली फ्रेंचाइजी के बीच भी अनबन की खबर आई थी।
IPL 2025: गुजरात-कोलकाता के मैच में कमेंट्री करते नहीं दिखे हर्षा भोगले-साइमन डूल, भारतीय कमेंटेटर ने बताई वजह
लखनऊ पांचवें और दिल्ली दूसरे स्थान पर
लखनऊ की टीम फिलहाल अंक तालिका में पांचवें स्थान पर है। उसने अभी तक आठ में से पांच मैच जीते हैं और तीन में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। लखनऊ ने अपने पिछले मैच में राजस्थान को दो रन के करीबी अंतर से हराया था। वहीं, वहीं, दिल्ली ने अब तक सात में से पांच मैच जीते हैं और दो में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। दिल्ली और लखनऊ दोनों के 10-10 अंक हैं, लेकिन नेट रन रेट के मामले में दिल्ली लखनऊ से ऊपर दूसरे स्थान पर है। आज के मैच में जीत से किसी एक टीम का प्लेऑफ का दावा मजबूत हो जाएगा।
दिल्ली का शीर्ष क्रम खराब फॉर्म में
दिल्ली को उम्मीद होगी कि उसके सलामी बल्लेबाज फॉर्म में लौटकर टीम को अच्छी शुरुआत देंगे। दिल्ली के ओपनर्स का प्रदर्शन इस सीजन खास नहीं रहा है और टीम तीन बार ओपनर्स बदल चुकी है। इसके इसके बावजूद यह टीम पिछले पांच मैचों में पहले विकेट के लिए 23, 34, 00, 09 और 00 रन की साझेदारी ही निभा पाई है। दिल्ली ने अब तक फाफ डुप्लेसिस, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अभिषेक पोरेल और करुण नायर को सलामी बल्लेबाज के रूप में आजमाया है, लेकिन उन्हें उम्मीद के मुताबिक परिणाम नहीं मिले हैं।
IPL 2025: ईडन गार्डेंस की पिच को लेकर बवाल, क्यूरेटर की आलोचना करने वाले कमेंटेटर भोगले और डूल पर CAB का एक्शन
मयंक यादव की हो सकती है वापसी
डुप्लेसिस के चोटिल होने से टीम को शीर्ष क्रम में नुकसान तो हुआ है। इस मैच से पहले भी दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी की फिटनेस पर कड़ी नजर रहेगी। हालांकि, दिल्ली का मध्यक्रम मजबूत रहा है और गेंदबाजों ने भी अब तक अच्छा काम किया है। हालांकि, लखनऊ के पास भी दिग्वेश राठी, रवि बिश्नोई, आवेश खान और शार्दुल ठाकुर जैसे कुशल गेंदबाज हैं जिनके सामने दिल्ली के बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा। आवेश खान ने डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी की है। इसके अलावा मयंक यादव भी इस मैच में लौट सकते हैं। यह देखना दिलचस्प होगा कि उनका इस्तेमाल किस तरह किया जाता है।
लखनऊ का शीर्ष क्रम शानदार फॉर्म में
वहीं, लखनऊ की टीम के पास शीर्षक्रम में फायर पावर है। मिचेल मार्श, निकोलस पूरन और एडेन मार्करम के रूप में शीर्ष क्रम में तीन धाकड़ बल्लेबाज हैं जिन्होंने अभी तक अपने अच्छे प्रदर्शन किया है और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई है। हालांकि, इस मैच में लखनऊ के बल्लेबाजों के सामने मिचेल स्टार्क, मुकेश कुमार और मोहित शर्मा जैसे तेज गेंदबाजों और विपराज निगम और कुलदीप यादव जैसे कुशल स्पिनर्स की चुनौती होगी।
Rohit Sharma: 'आत्ममुग्धता और आराम से बचें', कप्तानी और टेस्ट में भविष्य पर इस महान क्रिकेटर की रोहित को सलाह
दोनों ही टीमों के कप्तान नहीं चले
सबसे दिलचस्प बात इन दो टीमों के साथ यह है कि दोनों ही टीमों के कप्तान अब तक कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे हैं। ऋषभ पंत का रन बनाने के लिए संघर्ष करना लखनऊ के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने अभी तक आठ मैच में केवल 106 रन बनाए हैं जिसमें 63 रन की एक पारी भी शामिल है। उनका स्ट्राइक रेट 98 है जो चिंता का विषय है। वहीं, दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल भी अभी तक उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं। बल्लेबाजी में उन्होंने 159 के स्ट्राइक रेट से 140 रन बनाए हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी चिंता का विषय है। वह अभी तक सात मैच में केवल एक विकेट ले पाए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 9.36 का है।
कितनी बार हुआ आमना-सामना
दोनों ही टीमों के बीच अब तक छह मैच खेले गए हैं। इनमें से लखनऊ ने तीन और दिल्ली ने तीन मैच खेले हैं। दोनों के बीच पिछले मुकाबले में दिल्ली ने एक विकेट से जीत हासिल की थी। इकाना में दोनों के बीच दो मुकाबले हुए हैं। एक मैच लखनऊ ने और एक मैच दिल्ली ने जीता है। लखनऊ ने अब तक इकाना में 18 मैच खेले हैं। इनमें से एलएसजी की टीम नौ मैच जीत पाई है। इकाना में लखनऊ को आठ मैचों में हार का सामना करना पड़ा है।
IPL 2025: 'शुभमन गिल में महान कप्तान बनने के सभी गुण मौजूद', राशिद खान ने गुजरात टाइटंस के कैप्टन की तारीफ की
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: एडेन मार्करम, मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), डेविड मिलर, अब्दुल समद, रवि बिश्नोई, शार्दुल ठाकुर, दिग्वेश सिंह राठी, अवेश खान, आयुष बदोनी। (प्रिंस यादव/मयंक यादव में से कोई एक इम्पैक्ट प्लेयर हो सकता है)
दिल्ली कैपिटल्स: अभिषेक पोरेल, करुण नायर, केएल राहुल (विकेटकीपर), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल (कप्तान), आशुतोष शर्मा, विपराज निगम, मिचेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मोहित शर्मा/दुष्मंथा चमीरा, मुकेश कुमार। (डोनोवन फरेरा इम्पैक्ट प्लेयर हो सकते हैं)
आइए जानते हैं लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 मैच से जुड़ी सारी जानकारियां...
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब खेला जाएगा?
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला 22 अप्रैल यानी मंगलवार को खेला जाएगा।
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कहां खेला जाएगा?
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला इकाना स्टेडियम पर खेला जाएगा।
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला कब शुरू होगा?
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम 7:00 बजे होगा।
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला किस टीवी चैनल पर देख सकते हैं?
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 का मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा।
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 के मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी?
लखनऊ और दिल्ली के बीच आईपीएल 2025 के मैच को ऑनलाइन जियोहॉटस्टार (JioHotstar) एप पर देखा जा सकता है। इसके साथ ही मैच से जुड़े लाइव अपडेट दर्शक Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।