फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिस गेल के बाद यह बड़ा खिलाड़ी भी नहीं खेलेगा LPL, सलमान के भाई ने भी खरीदी है टीम

Thu, 19 Nov 2020 03:04 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोरोना वायरस की वजह से कई बार टल चुकी इस टी-20 लीग में कोलंबो, कैंडी, गाले, दांबुला और जाफना की पांच टीम भाग ले रहीं हैं। 
विज्ञापन
क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दुनिया के सबसे खतरनाक बल्लेबाज क्रिस गेल ने लंका प्रीमियर लीग से नाम वापस ले लिया है। 26 नवंबर से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट में गेल के साथ-साथ लियाम प्लंकेट ने भी दूरी बनाने का फैसला लिया है। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान सरफराज अहमद भी टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे।

विज्ञापन

 

टी-20 में सर्वाधिक छक्के मारने वाले क्रिस गेल और इंग्लिश खिलाड़ी लियाम प्लंकेट कैंडी टस्कर्स की टीम में थे, जिसका मालिकाना हक बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के भाई सोहैल खान के पास है। टीम में इरफान पठान, मुनाफ पटेल, कुसल परेरा, कुसल मेंडिस और नुवान प्रदीप सरीखे खिलाड़ी हैं।
 

दूसरी ओर सरफराज अहमद गाले ग्लेडिएटर्स के कप्तान नियुक्त किए गए थे। इससे पहले आंद्रे रसेल, फाफ डुप्लेसिस और डेविड मिलर सरीखे खिलाड़ी भी अपना नाम वापस ले चुके हैं। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला कोलंबो किंग्स और कैंडी टस्कर्स के बीच हंबनटोटा में होना है। फाइनल के लिए 16 दिसंबर का दिन तय किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें