फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs KKR: सीएसके ने आईपीएल में पहली पारी का अपना दूसरा न्यूनतम स्कोर बनाया, 120 गेंदों पर लगा सिर्फ एक छक्का

Fri, 11 Apr 2025 10:11 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और सुनील नरेन की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे सीएसके बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी।
विज्ञापन
केकेआर बनाम सीएसके - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) का प्रदर्शन कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ काफी खराब रहा और टीम 20 ओवर में नौ विकट पर 103 रन ही बना सकी। यह सीएसके का आईपीएल में पहली पारी में दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इतना ही नहीं,  यह चेपॉक स्टेडियम में किसी टीम का आईपीएल का दूसरा न्यूनतम स्कोर है। इससे पहले इस मैदान पर आरसीबी 2019 में सीएसके के खिलाफ 70 रन पर ऑलआउट हुई थी। 
विज्ञापन

सीएसके की खराब बल्लेबाजी 
केकेआर ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था और सुनील नरेन की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया जिससे सीएसके बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर सकी। सीएसके की बल्लेबाजी इस मैच में इस कदर खराब रही कि टीम 20 ओवर के दौरान सिर्फ एक ही छक्का लगा सकी। सीएसके के पांच बल्लेबाज दहाई अंक तक भी नहीं पहुंच सके, जबकि दो बल्लेबाज खाता खोलने में भी असफल रहे।

ये भी पढ़ें: CSK vs KKR:  आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी, इतने दिन बाद टॉस के लिए मैदान पर आए

आईपीएल में पहली पारी में सीएसके का न्यूनतम स्कोर
स्कोर विरोधी टीम स्थान वर्ष
97 मुंबई इंडियंस  मुंबई 2022
103/9 कोलकाता नाइट राइडर्स  चेन्नई 2025*
109 राजस्थान रॉयल्स जयपुर 2008
110/8 दिल्ली डेयरडेविल्स दिल्ली 2012
विज्ञापन

शिवम ने बनाए सर्वाधिक रन 
टॉस हारकर पहल बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की शुरुआत अच्छी नहीं रही और 16 रन के स्कोर पर उसके सलामी बल्लेबाज पवेलियन लौट गए। सीएसके के लिए कोई भी बल्लेबाज साझेदारी नहीं बना सका जिसका खामियाजा उसे उठाना पड़ा। सीएसके के लिए सबसे ज्यादा रन शिवम दुबे ने ही बनाए जिन्होंने 29 गेंदों पर तीन चौके की मदद से नाबाद 31 रन बनाए। सीएसके अगर 100 रन का आंकड़ा पार कर सकी तो इसका श्रेय शिवम को ही जाता है जो अंत तक टिके रहे। टीम के लिए विजय शंकर ने 29, राहुल त्रिपाठी ने 16 और डेवोन कॉनवे ने 12 रन बनाए। केकेआर की ओर से नरेन ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए, जबकि वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा को दो-दो विकेट मिले। वहीं, मोईन अली और वैभव अरोड़ा ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें