पिछले साल लिया था संन्यास
एंडरसन ने पिछले साल जुलाई में टेस्ट क्रिकेट से विदा ली थी। वह टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। ब्रिटिश सरकार के अनुसार, एंडरसन को क्रिकेट की सेवा के लिए यह उपाधि प्रदान की गई है। एंडरसन से पहले यह उपाधि इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टियर कुक और एंड्रयू स्ट्रॉस को भी मिल चुकी है। एंडरसन इंग्लैंड से 13वें क्रिकेटर हैं जो खेल में योगदान देने के लिए नाइटहुड उपाधि से सम्मानित हुए हैं। वह 2000 से यह सम्मान पाने वाले पांचवें खिलाड़ी हैं। उनसे पहले इयान बॉथम (2007), बॉयकाट (2019), कुक (2019) और स्ट्रॉस (2019) को यह सम्मान मिल चुका है।
ये भी पढ़ें: CSK vs KKR: आईपीएल इतिहास के सबसे उम्रदराज कप्तान बने महेंद्र सिंह धोनी, इतने दिन बाद टॉस के लिए मैदान पर आए