लोढ़ा समिति ने सुप्रीम कोर्ट से बेहद तल्ख लहजे में कहा है कि बीसीसीआई उसके निर्देशों को नहीं मान रहा, इसलिए उसके शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया जाए। समिति ने बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में यह कहते हुए अपनी रिपोर्ट सौंप दी है कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) उसके निर्देशों और सुझावों का पालन नहीं कर रहा है।
रिपोर्ट जमा किए जाने के बाद देश की शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले को वह अब 6 अक्टूबर को देखेगा। साथ ही कोर्ट यह भी चाहता है कि बीसीसीआई अपना पक्ष 6 अक्टूबर को उनके सामने रखे।
समिति ने अपनी रिपोर्ट में यह भी सुझाव दिया कि निर्देशों का पालन नहीं करने के कारण बोर्ड से जुड़े शीर्ष अधिकारियों को हटा दिया जाए। अगर कोर्ट इस पर राजी हो जाती है तो अध्यक्ष अनुराग ठाकुर को अपने पद से हाथ धोना पड़ सकता है। कोर्ट को सौंपे रिपोर्ट के अनुसार लोढ़ा समिति यह भी चाहती है कि बीसीसीआई में पुरानी व्यवस्था से नई व्यवस्था में ढलने के लिए प्रशासकों का एक सेट तैयार किया जाए जो इन निर्देशों का पालन करे।
Lodha panel moves SC seeking removal of BCCI top brass including Anurag Thakur for non-compliance of SC orders.
— Press Trust of India (@PTI_News) 28 सितंबर 2016