फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AB की तूफानी पारी, SA ने विंडीज को 257 रनों से हराया

Sat, 28 Feb 2015 08:39 AM IST
अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
सिडनी में खेला गया वर्ल्ड कप का 19वां मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एबी डीविलियर्स (नाबाद 162) की धमाकेदार पारी के आगे एकतरफा हो गया और भारत के हाथों पिछले मैच में मिली करारी शिकस्त को पीछे छोड़ते हुए वेस्टइंडीज को 257 रनों से हराकर टूर्नामेंट में वापसी कर ली।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

कप्तान एबी डीविलियर्स की तूफानी पारी के दम पर दक्षिण अफ्रीका ने वर्ल्ड कप में इतिहास रचते हुए पहली बार चार सौ रनों के आंकड़े को पार किया और 50 ओवर में 5 विकेट खोकर 408 रन बनाने में सफल रहा।

जवाब में विंडीज की पूरी टीम 33.3 ओवर में 151 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की बड़ी उम्मीद क्रिस गेल महज 3 रन बनाकर आउट हो गए। गेल के जाने के बाद टीम बुरी तरह से लड़खड़ा गई। एक समय उसके 7 विकेट महज 63 रन के स्कोर पर गिर गए थे, लेकिन टीम डेढ़ सौ के पार पहुंचने में कामयाब रही। कप्तान जेसन होल्डर ने सर्वाधिक 56 रन बनाए।
विज्ञापन


अफ्रीकी टीम के फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर ने कसी हुई गेंदबाजी कर 5 विकेट झटके। जबकि तेज गेंदबाज काइली एबोट और मोर्ने मोर्कल को 2-2 सफलता मिली।

मैच का आकर्षण अफ्रीकी पारी के दौरान एबी डीविलियर्स की बल्लेबाजी रही जिन्होंने महज 66 गेंदों में नाबाद 162 रनों की पारी खेली जिसमें 17 चौके और 8 छक्के लगाए। महज 52 गेंदों में शतक लगाने वाले डीविलियर्स ने रेली रोसोउ (61) के साथ तीसरे विकेट के लिए सिर्फ 12.3 ओवर में 134 रनों की साझेदारी कर डाली। उन्होंने अपना शतक 52 गेंदों में पूरा किया, फिर अगले 12 गेंदों में उन्होंने 50 रन और कूट लिए। अंतिम ओवर में 30 रन जोड़ने वाले डीविलियर्स ने सबसे तेज यानी 64 गेंद में डेढ़ सौ रन बना डाले।
विज्ञापन

हाशिम अमला और प्लेसिस ने जमाए अधशतक

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लेने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पारी का आगाज किया। पारी की शुरुआत करने हाशिम अमला के साथ क्विटंन डी कॉक (12) क्रीज पर आए। लेकिन यह जोड़ी जल्द ही टूट गई। कैरेबियाई कप्तान और तेज गेंदबाज जेसन होल्डर ने कॉक को कैच आउट कराकर अपनी टीम को पहली सफलता दिलाई।

शुरुआती झटके के बाद अमला ने दूसरे विकेट के लिए फैफ डु प्लेसिस के साथ पहले टीम को संकट से बाहर निकाला फिर तेज बल्‍लेबाजी की कोशिश की। हालांकि पारी संवारने के चक्कर में अफ्रीकी टीम एक समय रन बनाने में बेहद सुस्त हो गई थी। बाद में दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरा करने के बाद दूसरे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी निभाई।

अमला कैरेबियाई टीम के खिलाफ जमकर बल्‍लेबाजी करने के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने लगातार पांचवीं पारी में 60 से ज्यादा का स्कोर किया। प्लेसिस भी अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे। लेकिन जब लगा कि दोनों बल्‍लेबाज क्रीज पर जम चुके हैं और कुछ बड़े शॉट लगाएंगे लेकिन दोनों ही अपना विकेट गंवा बैठे। पार्ट टाइम गेंदबाज क्रिस गेल ने एक ही ओवर (30वें ओवर) में 3 गेंदों के अंदर दोनों बल्‍लेबाजों को वापस पवेलियन भेज दिया।

दोहरे झटके के बाद कप्‍तान एबी डीविलियर्स और रेली रोसोउ ने पारी को आगे बढ़ाया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें