फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Cup 2019: मैनचेस्टर में लहराया तिरंगा, भारत ने वेस्टइंडीज को 125 रन से हराया

Fri, 28 Jun 2019 06:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

भारतीय गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन के दम पर टीम इंडिया ने गुरूवार को विश्व कप के 34वें मैच में वेस्टइंडीज को 125 रन से हारकर अपनी जीत की लय को बरकरार रखा है। मैनचेस्टर में खेले गए इस एकतरफा मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 268 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की पूरी टीम 143 रन पर ही सिमट गई और मैच हार गई।

विज्ञापन

 


टीम इंडिया की तरफ से विराट कोहली (72), एमएस धोनी (56*), केएल राहुल (48) और हार्दिक पांडया ने 46 रन की पारी खेली। वहीं, गेंदबाजी में मोहम्म्द शमी ने सबसे अधिक चार, जसप्रीत बुमराह और युजवेंद्र चहल ने दो-दो और हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक विकेट चटकाए। शानदार व संघर्षपूर्ण पारी के लिए विराट कोहली को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

मौजूदा विश्व कप में टीम इंडिया ने कोई मैच नहीं हारी है। टीम इंडिया की यह लगातार पांचवीं जीत है, जबकि एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की वजह से धुल गया था। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया अंकतालिका में 11 अंकों के साथ दूसरे पायदान पर पहुंच गई है। वहीं, वेस्टइंडीज की टीम तीन अंकों के साथ सातवें स्थान पर मौजूद है। 

विज्ञापन

 

वेस्टइंडीज की पारी

टीम इंडिया - फोटो : social media
लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम की भी शुरुआत निराशाजनक रही। पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर मोहम्मद शमी ने धाकड़ व सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल को केदार जाधव के हाथों कैच आउट कराकर वेस्टइंडीज को पहला झटका दिया। गेल के आउट होने के कुछ ही देर बाद विंडीज का विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप के रूप में दूसराविकेट गिरा। शमी ने होप को क्लीन बोल्ड कर पवेलियन का रास्ता दिखाया। वह केवल 5 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके बाद निकोलस पूरन और अंबरीस ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 17.6 ओवर में हार्दिक पांडिया ने विंडीज को तीसरा झटका दिया। हार्दिक ने सुनील अंबरीस (31) को एलबीडब्ल्यू आउट कर पवेलियन भेजा। तीसरे विकेट के लिए अंबरीस और पूरन के बीच 55 रन की अर्धशतकीय साझेदारी हुई। 20.2 ओवर में चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव ने टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई। कुलदीप ने निकोलस पूरन (28) को शमी के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

यहां से विंडीज टीम के एक के बाद एक विकट गिरते गए। 23.5 ओवर में चहल ने कप्तान जेसन होल्डर (6) को जाधव के हाथों कैच आउट कराकर कैरेबियाई टीम को पांचवां झटका दिया। इसके बाद विंडीज टीम के लिए 27वां ओवर काफी खराब रहा। इस ओवर की पहली गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने कार्लोस ब्रैथवेट (1) को धोनी के हाथों कैच आउट कराया, जबकि दूसरी गेंद पर फैबियन एलन (0) को एलबीडब्ल्यू आउट कर कर वेस्टइंडीज को सातवां झटका दिया।

इससे पहले टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 269 रन का लक्ष्य रखा है।

भारतीय पारी

धोनी-विराट - फोटो : social media
इससे पहले इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत उम्मीद के मुताबिक अच्छी नहीं रही। महज 35 रन के स्कोर टीम इंडिया को सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (18) के रूप में पहला झटका लगा। केमार रोच ने 5.6 ओवर में रोहित को विकेटकीपर शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

इसके बाद केएल राहुल ने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन 20.4 ओवर में विंडीज कप्तान जेसन होल्डर ने केएल राहुल को बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया। राहुल ने 64 गेंदों में छह चौके की मदद से 48 रन बनाए। दूसरे विकेट के लिए विराट और राहुल के बीच 69 रन की अर्धशकीय साझेदारी हुई। 

26.1 ओवर में भारत को विजय शंकर के रूप में तीसरा विकेट गिरा। केमार रोच ने उन्हें विकेट के पीछे शाई होप के हाथों कैच आउट कराकर पेविलयन भेजा। शंकर ने विराट को साथ मिलकर तीसरे विकेट के लिए 28 रन की साझेदारी हुई। इसके कुछ ही देर बाद भारत को केदार जाधव के रूप में चौथा झटका लगा। जाधव को रोच ने होप के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। वह केवल सात रन बनाकर पवेलियन लौट गए।

इसके बाद 38.2 ओवर में टीम इंडिया को सबसे बड़ा झटका लगा। होल्डर ने भारतीय कप्तान विराट कोहली को स्थानापन्न खिलाड़ी ड्वेन ब्रावो के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया। कोहली ने 82 गेंदों में आठ चौके की मदद से 72 रन की शानदार पारी खेली। इस मुकाबले में भारतीय कप्तान विराट कोहली ने 37 रन बनाते ही एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। कोहली ने 24.4 ओवर में एक रन के साथ ही अपना 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। कोहली ने 417वीं पारी (टेस्ट में 132, वनडे में 223 और टी-20 में 62) में यह कारनामा किया। इस मामले में विराट ने सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। दोनों दिग्गज खिलाड़ियों ने 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 453 पारियां खेली थीं।

48.2 ओवर में भारत को हार्दिक पांड्या के रूप में छठा झटका लगा। कॉटरेल ने उन्हें एलेन के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। पांड्या ने 38 गेंदों में पांच चौके की मदद से 46 रन बनाए। छठे विकेट के लिए धोनी और पांड्या के बीच 70 रनों की साझेदारी हुई। इसी ओवर में मोहम्मद शमी के रूप में भारत का सातवां विकेट गिरा। वेस्टइंडीज की तरफ से केमार रोच ने सबसे अधिक तीन जबकि कप्तान जेसन होल्डर और शेल्डन कॉटरेल ने दो-दो विकेट चटकाए। 
विज्ञापन

दोनों टीमें इस प्रकार है

भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : file photo
टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं, वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए एश्ले नर्स और एविन लुईस की जगह सुनील अंबरीस और फाबियान एलेन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है।

भारत: 1 रोहित शर्मा, 2 केएल राहुल, 3 विराट कोहली (कप्तान), 4 विजय शंकर, 5 केदार जाधव, 6 एमएस धोनी (विकेटकीपर), 7 हार्दिक पांड्या, 8 मोहम्मद शमी, 9 कुलदीप यादव, 10 युजवेंद्र चहल, 11 जसप्रित बुमराह।

वेस्टइंडीज: 1 क्रिस गेल, 2 सुनील अंबरीस, 3 शाई होप (विकेटकीपर), 4 निकोलस पूरन, 5 शिमरोन हेटिमर, 6 जेसन होल्डर (कप्तान), 7 कार्लोस ब्रैथवेट, 8 फैबियन एलन, 9 केमर रोच, 10 शेल्डन कॉट्रेल, 11 ओशेन थॉमस।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें