टॉस जीतने के बाद न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्टिल और हेनरी निकोल्स ने पारी का आगाज किया। भारत को चौथे ही ओवर में पहली सफलता मिली जब बुमराह ने गुप्टिल को 1 रन पर कोहली के हाथों कैच आउट करा दिया।
पहले पावरप्ले में बादल भरे आसमान के नीचे भारतीय गेंदबाजों ने अच्छी स्विंग का प्रदर्शन किया। बुमराह और भुवी की गेंदबाजी के आगे न्यूजीलैंड के बल्लेबाज सही लय ही नहीं पा सके। हालांकि कप्तान केन विलियम्सन ने ठोस पारी खेली। वह क्रीज पर टिकने के इरादे से ही आए थे। उन्होंने दूसरे विकेट पर हेनरी निकोल्स (28) के साथ 68 रन जोड़े। जडेजा ने 19वें ओवर में निकोल्स को पवेलियन भेज दिया।
मिडिल ओवरों में पंड्या ने स्लो बाउंसर का अच्छा इस्तेमाल किया। मिडिल ओवरों की कसी गेंदबाजी के लिए रविंद्र जडेजा को भी श्रेय मिलना चाहिए। बाएं हाथ के स्पिनर जडेजा ने 38 गेंदों पर रन नहीं दिया। पारी के 36वें ओवर में चहल ने विलियम्सन को आउट कर न्यूजीलैंड को तगड़ा झटका दिया। नीशम (12) को पंड्या ने आउट किया। बाद में ग्रैंडहोम भी 12 रन बनाकर आउट हो गए।
डेथ ओवरों में बुमराह
विकेट : 07
औसत : 17.29
इकॉनोमी : 5.50
स्ट्राइक रेट : 18.9
इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। इस अहम मुकाबले में भारत ने कुलदीप यादव की जगह युजवेंद्र चहल को मौका दिया गया था। मोहम्मद शमी इस मैच में भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं हैं।
भारत: विराट कोहली (कप्तान), लोकेश राहुल, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल, दिनेश कार्तिक, भुवनेश्वर कुमार
न्यूजीलैंड: हेनरी निकोलस, मार्टिन गप्टिल, केन विलियम्सन (कप्तान), रॉस टेलर, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, लॉकी फर्ग्युसन, टॉम लाथम, ट्रेंट बोल्ट, जेम्स नीशम, मिशेल सैंटनर, टिम साउदी।