फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे टी-20 का रोमांचक अंत, सीरीज के लिए भारत को बहाना पड़ा पसीना

Wed, 22 Jun 2016 08:26 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
टीम इंडिया - फोटो : PTI
विज्ञापन
टी-20 का तीसरा मैच सीरीज के लिए निर्णायक था तो मुकाबला भी अंत तक कांटे का रहा। अंतिम गेंद तक चले मैच में भारत ने 3 रन से जीत हासिल करते हुए सीरीज अपने नाम कर ली। (स्कोरकार्ड)
विज्ञापन


हरारे में हुए निर्णायक मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरे भारतीय बल्लेबाजों को रन बनाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। फिर केदार जाधव के संघर्षपूर्ण अर्धशतक की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 138 रन बनाए। केदार की टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में यह पहली फिफ्टी है और वह 19वें ओवर में आउट हुए। उन्होंने अपनी पारी में 42 गेंदों में 7 चौके और एक छक्के से 58 रन बनाए।

जवाब में जिम्बाब्वे ने अंतिम गेंद तक संघर्ष किया। मेजबान टीम को अंतिम गेंद पर जीत के लिए 4 रन चाहिए थे लेकिन बल्लेबाज एल्टन चिगुंबुरा (16) के बोल्ड हो जाने से मैच भारत ने जीत लिया। इस तरह से भारत ने सीरीज 2-1 से जीत लिया।
विज्ञापन


भारत को पहली और अंतिम सफलता बरिंदर सरां ने दिलाई। सरां के अलावा चहल, पटेल और कुलकर्णी को भी 1-1 विकेट मिले। आज के मैच में भारतीय एकादश में कोई बदलाव नहीं है जबकि मेजबान टीम ने 3 बदलाव किए।
विज्ञापन

बेहद सुस्त रही भारत की पारी

इस जिम्बाब्वे दौरे पर पहली बार पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिलने के बाद भारत ने बल्लेबाजी शुरू की तो उम्मीद से काफी धीमी बल्लेबाजी हुई। पहला ओवर मेडन खेलने के बाद लोकेश राहुल और मंदीप सिंह ने अगले 2 ओवर में 20 रन बनाए।

भारतीय पारी का पहला चौका तीसने ओवर में यानी 14वीं गेंद पर लोकेश के बल्ले से निकला फिर अगली गेंद पर छक्का भी लगाया। लेकिन भारत को चौथे ओवर की पहली गेंद पर झटका भी लग गया जब मंदीप सिंह (4) कैच आउट हो गए। फिर अगले ओवर में लगातार 2 गेदों पर लोकेश और मनीष पांडे (2) भी पवेलियन लौट गए। मनीष रनआउट हो गए।

महज 27 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद भारत की ओर से अंबाती रायडु और केदार जाधव ने चौथे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर विकेटों के पतझड़ को रोक दिया, लेकिन बल्लेबाजी काफी धीमी रही और 13 ओवर में सिर्फ 76 रन ही बन सके।

रायडु 20 रन बनाकर चलते बने। रायडु की जगह कप्तान धोनी क्रीज पर आए और 13 गेंदों में 9 रन बनाने के चलते बने। भारत का स्कोर 17 ओवर में भी 100 के पार नहीं पहुंच सका था। बाद में केदार ने फिफ्टी लगाते हुए टीम को 130 के पार पहुंचा दिया। भारत ने अंतिम 5 ओवर में 51 रन जोड़े।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें