फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेंदबाजों ने दी भारत को राहत, शीर्ष क्रम को भेजा पवेलियन

Sat, 22 Aug 2015 09:01 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारतीय गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी कर श्रीलंका के शीर्ष क्रम को पवेलियन की राह दिखा दी है। दिन के अंतिम सत्र में भारत मेजबान टीम के 3 विकेट ही निकाल पाया हालांकि विकेटों की संख्या बढ़ सकती थी अगर मौके नहीं गवाएं होते।
विज्ञापन


लाइव स्कोरकार्ड के लिए यहां कि्लक करें।

कोलंबो में खेले जा रहे मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक श्रीलंका ने 3 विकेट पर 140 रन बना लिए थे। ओपनर कौशल सिल्वा (51) ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी खेली। भारत की ओर से 3 गेंदबाजों ने सफलता हासिल की। पहली पारी के आधार पर भारत अभी भी 253 रन आगे है और बढ़त हासिल करने के लिए 7 विकेट झटकने होंगे।

मेजबान टीम का पहला विकेट गिरने पर कुमार संगकारा जब बल्लेबाजी को उतरे तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उन्हें जोरदार विदाई दी। संगकारा का यह अंतिम टेस्ट मैच है, इसके बाद वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह देंगे।
विज्ञापन


इससे पहले दूसरे दिन लंच के तुरंत बाद टीम इंडिया की पहली पारी 393 रन बनाकर आउट हो गई। आज विकेटकीपर-बल्लेबाज रिदिमान साहा 56 रन बनाकर आउट हुए। पहले दिन लोकेश राहुल (108) के शतक के अलावा कप्तान विराट कोहली (78) और रोहित शर्मा (79) ने भी अर्धशतकीय पारियां खेली। श्रीलंका की ओर से फिरकी गेंदबाज रंगना हेराथ ने 4 विकेट झटके।
Trending Videos

टीम की खराब शुरुआत, साहा ने लगाई एक और फिफ्टी

कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन टीम इंडिया जब बल्लेबाजी करने उतरी तो सबके सामने यही सवाल था कि क्या पुछल्ले बल्लेबाज भारतीय टीम को 400 के पार पहुंचा पाएंगे लेकिन लंच के बाद यह टीम आउट हो हुई और 7 रन से इस आंकड़े को छूने से रह गई।

टीम इंडिया जब अपने कल के स्कोर 6 विकेट पर 319 रन से आगे खेलना शुरू किया तो रिदिमान साहा के साथ आर अश्विन के रूप में नई जोड़ी मैदान पर उतरी। लेकिन दिन के खेल के तीसरे ओवर में अश्विन (2) कवर में खेलने के चक्कर में कैच आउट हो गए। वह एंजेलो मैथ्यूज के दूसरे शिकार बन गए।

शुरुआती झटके के बाद साहा ने अमित मिश्रा के साथ आठवें विकेट के लिए 46 रनों की साहसिक साझेदारी कर टीम को साढ़े तीन सौ के पार पहुंचा दिया। मिश्रा ने 50 गेंदों में 24 रन बनाए और वह चमीरा की गेंद पर कैच आउट हो गए।

इसके बाद साहा ने इशांत शर्मा के साथ भारतीय पारी को आगे बढ़ाया। इस बीच लंच पर जाने से पहले साहा ने अपने करियर का दूसरा अर्धशतक लगा दिया। उन्होंने लगातार दूसरे मैच में फिफ्टी वाली पारी खेली है। दूसरे दिन के पहले सत्र में भारत ने धीमी बल्लेबाजी की और 23.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 67 रन ही बनाए।

हालांकि लंच के बाद जब बल्लेबाज लौटे तो तीसरी ही गेंद पर साहा (56 गेंद, 117 गेंद) अपने स्कोर में एक भी रन जोड़े बगैर ही रंगना हेराथ की गेंद पर पगबाधा हो गए। उन्होंने अपने अगले ओवर में इशांत को भी पगबाधा करा दिया। लंच के बाद भारतीय बल्लेबाज टीम के लिए 7 रन ही जोड़ सके। भारतीय टीम 393 रन बनाकर आउट हो गई।
विज्ञापन

जिसने दिया जीवनदान उसी ने कराया संगकारा को आउट

टी-ब्रेक के तुरंत बाद भारत की पारी 393 रन पर सिमट गई। श्रीलंका ने अपनी पारी शुरू की तो उसकी भी शुरुआत खराब हो गई और सातवीं गेंद पर अपना पहला विकेट गंवा दिया।

सीरीज में पहला टेस्ट खेल रहे तेज गेंदबाज उमेश यादव ने अपनी पहली ही गेंद पर यह सफलता हासिल की। उमेश ने दिमुथ करुणारत्ने (1) को पगबाधा करा दिया। भारत को जल्द ही दूसरी सफलता हासिल करने का मौका था जब कौशल सिल्वा को स्टुअर्ट बिन्नी ने कैच आउट करा दिया था, लेकिन यह गेंद नो बॉल निकल गई और बल्लेबाज अपना विकेट बचाने में सफल रहा।

इसके बाद भारत को एक और सफलता का मौका मिला लेकिन उसने यह मौका भी गंवा दिया। महान बल्लेबाज कुमार संगकारा भी लकी रहे जिन्हें 8 रन के स्कोर पर रहाणे ने आसान जीवनदान दे दिया। हालांकि वह ज्यादा देर तक क्रीज पर बने नहीं रह सके और 32 रन के निजी स्कोर पर अश्विन ने रहाणे के ही हाथों उन्हें हाथों कैच आउट करा दिया। आउट होने से पहले उन्होंने कौशल सिल्वा के साथ दूसरे विकेट के लिए 74 रनों की साझेदारी की।

दिमुथ के आउट होने पर जब कुमार संगकारा बल्लेबाजी को उतरे तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों के अलावा टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने उन्हें जोरदार विदाई दी। संगकारा का यह अंतिम टेस्ट मैच है हालांकि वह एक बड़ी पारी नहीं खेल सके। संगकारा के आउट होने के बाद सिल्वा ने लाहिरू थिरिमने के साथ तीसरे विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी की। सिल्वा का विकेट अमित मिश्रा ने झटका।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें