फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इशांत का कमाल, 5 रन पर झटके 5 विकेट, कोहली फिर से 'फ्लॉप'

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले खेले जा रहे अभ्यास मैच में अजिंक्य रहाणे की शानदार शतकीय पारी के बाद श्रीलंका बोर्ड अध्यक्ष एकादश के खिलाफ इशांत शर्मा ने कहर ही ढा दिया।
विज्ञापन


कोलंबो में तीन दिवसीय अभ्यास मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 3 विकेट के नुकसान पर 112 रन बना लिए हैं और उसकी कुल 342 रनों की बढ़त हो गई है। क्रीज पर चेतेश्वर पुजारा (31) और लोकेश राहुल (47) खेल रहे हैं। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी हो चुकी है।

इससे पहले कप्तान विराट कोहली (18) के साथ पारी की शुरुआत करने आए रोहित शर्मा (8) और फिर रिदिमान साहा (1) भी सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद कोहली भी चलते बने। कोहली दोनों ही पारियों में नाकाम रहे।
विज्ञापन


दूसरे दिन भारत की पहली पारी खेल के पहले ही घंटे में सिमट गई। इसके बाद तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने जबर्दस्त गेंदबाजी करते हुए महज 21 गेंदों (3.3 ओवर) के अंदर 5 विकेट झटक लिए। इशांत के झटकों के कारण श्रीलंकाई टीम ने टी-ब्रेक से पहले 121 रन बनाकर आउट हो गई। इशांत के 5 विकेट के अलावा वरुण आरोन और आर अशि्वन ने दो-दो विकेट निकाले।

उसके शुरुआती 5 विकेट 10 रन के स्कोर पर ही गिर गए थे। सभी पांचों सफलताएं इशांत की झोली में ही आई। फिर लंच के बाद तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने भी दो सफलता हासिल की। श्रीलंका के 7 विकेट 51 रन पर गिर चुके थे।

भारतीय टीम के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने पहले ही ओवर में श्रीलंकाई टीम के दो विकेट झटककर एशेज में स्टुअर्ट ब्रॉड के कारनामे को दोहराने की कोशिश की। उन्होंने अपने पहले ही ओवर की पहली ही गेंद पर कौशल सिल्वा (0) को पगबाधा कर दिया। फिर इसी ओवर की आखिरी गेंद पर धनंजय डी सिल्वा (0) को बोल्ड कर श्रीलंकाई टीम को संकट में डाल दिया। वह यहीं नहीं रुके। अपने दूसरे और मैच के चौथे ओवर में उन्होंने उपल थरंगा को भी बिना खाता खोले पवेलियन की राह दिखाई।

इससे पहले अभ्यास मैच के पहले दिन का खेल खत्म होने तक भारतीय टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 314 रन बनाए थे और दूसरे दिन उसकी पारी 37 रन और जोड़कर 351 रन पर सिमट गई।
विज्ञापन

दूसरे दिन बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे रहाणे, हुए रिटायर्ड हर्ट

श्रीलंका के खिलाफ टेस्स सीरीज से पहले अपनी तैयारियों को परखने उतरी कोहली एंड कंपनी बृहस्पतिवार को श्रीलंका बोर्ड एकादश के खिलाफ तीन दिवसीय अभ्यास मैच के पहले दिन अपनी उम्मीदों पर खरी उतरी। अजिंक्य रहाणे के नाबाद 109 रन की बदौलत भारत ने पहली पारी में छह विकेट पर 314 रन बना लिए। पहले दिन स्टंप्स तक रहाणे 109 रन और आर अश्विन 10 रन बनाकर क्रीज पर डटे थे। रहाणे और अश्विन के बीच सातवें विकेट के लिए 41 रन की अटूट साझेदारी हो चुकी है।

हालांकि दूसरे दिन के खेल में भारतीय बल्लेबाज ज्यादा कुछ नहीं कर सके। रहाणे आज बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और रिटायर्ड हो गए। उन्होंने 127 गेंदों में 109 रनों की पारी खेली। वहीं आर अशि्वन ने 10 रन से आगे खेलना शुरू किया और 23 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। अमित मिश्रा (0) और हरभजन सिंह (15) भी टीम के लिए बड़ा योगदान नहीं कर सके। श्रीलंका की ओर कसुन रजीता ने 68 रन देकर 5 विकेट झटके।

इससे पूर्व पहले दिन अजिंक्य रहाणे ने नाबाद शतक ठोक अपना डंका बजाया जबकि ओपनर शिखर धवन (62) ने अर्धशतक ठोक अपने फॉर्म में लौटने के संकेत दे दिए। बतौर ओपनर धवन का साथ देने आए लोकेश राहुल (43) ने भी पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर भारत को ठोस शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।

मध्यक्रम में चेतेश्वर पुजारा (42) ने भी रहाणे का बेहतरीन साथ दिया। वहीं पहली बार बतौर कप्तान पूर्णकालिक दौरे पर आए विराट कोहली (8), रोहित शर्मा (7) और विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा (3) ने निराश किया। तीनों दहाईं का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें