फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन का खेल खत्म, भारत को चाहिए 8 विकेट

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली टेस्ट के चौथे दिन दूसरी पारी में कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे के बीच हुई 154 रन की शतकीय साझेदारी और रहाणे के शानदार शतक के दम पर टीम इंडिया ने मेहमान दक्षिण अफ्रीका पर 480 रनों की बढ़त बनाने के साथ पारी की घोषणा कर दी। भारत ने दूसरी पारी में 5 विकेट पर 267 रन बनाए। क्रीज पर उस वक्त अजिंक्य रहाणे (100) और रिद्दिमन साहा (23) नाबाद थे।
विज्ञापन


जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने धीमी और बेहद थकाऊ बल्लेबाजी की। भारत चौथे दिन जीत सकता था लेकिन अफ्रीकी कप्तान हाशिम अमला ने टीम की जीत को एक दिन के लिए रोक दिया।

लाइव स्कोर कार्ड के लिए यहां क्लिक करें।

चौथे दिन का खेल खत्म होने तक दक्षिण अफ्रीका ने दूसरी पारी में 2 विकेट खोकर 72 रन बना लिए थे। क्रीज पर कप्तान अमला (23) और एबी डी विलियर्स (11) डटे हुए थे। दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए अभी 409 रनों की और जरुरत है।
विज्ञापन


दक्षिण अफ्रीका को पहला और दूसरा झटका फिरकी गेंदबाज आर अश्विन ने दिया। हालांकि दूसरे विकेट के लिए टीम इंडिया को करीब 40 ओवर का इंतजार करना पड़ा।

इससे पहले चौथे दिन भारत को इकलौता झटका कप्तान विराट कोहली (88) के रुप में लगा। वह शतक लगाने महज 12 रन से चूक गए। उन्होंने पांचवें विकेट के लिए रहाणे के साथ 154 रनों की साझेदारी की। मगर रहाणे ने नाबाद शतक पूरा किया।

शुरुआत में अफ्रीकी गेंदबाजों ने दिखाई हनक

इससे पहले भारत ने पहली पारी में अजिंक्य रहाणे (127) के शानदार शतक की बदौलत 334 रन बनाए थे जिसके जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम सिर्फ 121 पर आउट हो गई थी। चार मैचों की सीरीज में भारत 2-0 की अजेय बढ़त लिए हुए है।

रविंद्र जडेजा के 30 रन पर 5 विकेट के दम पर दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी 50 ओवर के ही अंदर सिमट गई। अफ्रीकी टीम भारत के बनाए स्कोर से 213 रन पीछे थे और टीम इंडिया उन्हें फॉलोऑन के लिए मजबूर कर सकते थे लेकिन कप्तान विराट कोहली ने खुद बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। तीसरे दिन भारत की दूसरी पारी की शुरुआत करने बर्थडे ब्वॉय शिखर धवन और मुरली विजय क्रीज पर आए।

दोनों ने बेहद धीमी बल्लेबाज करते हुए पारी को आगे बढ़ाया और 5 ओवर में 4 रन ही बना पाए। हालांकि पांचवें ओवर की अंतिम गेंद पर मोर्ने मोर्कल ने मुरली विजय (3) को विकेटकीपर डेन विलास के हाथों कैच आउट करा दिया।

इसके बाद आउट ऑफ फॉर्म चल रहे रोहित शर्मा की बल्लेबाजी क्रम में बदलाव करते हुए तीसरे नंबर पर भेजा गया लेकिन मोर्कल के अगले ओवर की पहली ही गेंद पर वह बोल्ड हो गए। दोहरे झटके के बाद धवन ने चेतेश्वर पुजारा के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रनों की साझेदारी की।

टीम के 53 रन के स्कोर पर धवन को 21 रन के निजी स्कोर पर एल्बी मोर्कल ने बोल्ड कर अपनी तीसरी सफलता हासिल की। स्कोर में अभी 4 रन और जुड़े थे कि 28 रन के निजी स्कोर पर पुजारा फिरकी गेंदबाज इमरान ताहिर का शिकार हुए।

विराट और रहाणे की शतकीय साझेदारी

अपने 30वें बर्थडे पर शिखर धवन (21) अपने ही साथी खिलाड़ी पर गुस्सा करते नजर आए। मामला धवन और टीम के स्थानापन्न खिलाड़ी लोकेश राहुल के बीच का है। हुआ यूं कि मैच के तीसरे दिन लंच से पहले ‌धवन ने ड्रेसिंग रूम की तरफ इशारा करते हुए कुछ मंगवाया। लोकेश समय रहते मैदान में नहीं पहुंच सके। इससे धवन नाराज हो गए।

पहले तो धवन ने मैदान में ही ड्रेस‌िंग रूम की तरफ इशारा करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की, फिर जब लोकेश मैदान में उनके लिए ड्रिंक्स लेकर पहुंचे तो लोकेश को कुछ कह दिया। धवन अपने बर्थडे पर बड़ी पारी नहीं खेल और 21 रन बनाकर आउट हो गए।

57 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद संकट में दिख रही भारतीय पारी को कप्तान विराट कोहली और पिछली पारी के शतकवीर अजिंक्य रहाणे ने पांचवें विकेट के लिए शतकीय साझेदारी कर संवारा। दोनों ने आराम से खेलते हुए दिन का खेल खत्म होने तक टीम को और कोई झटका नहीं लगने दिया।
विज्ञापन

चौथे दिन रहाणे ने ठोका शतक

चौ‌थे दिन कप्तान विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे ने पारी को आगे बढ़ाना शुरू किया। दोनों ने आतिशी खेल दिखाया। रहाणे ने छक्के लगाते ही अफ्रीकी टीम को अपने इरादे बता दिए। इस बीच तेज गेंदबाज कायली एबॉट की एक गेंद को कोहली समझ नहीं सके और पगबाधा आउट हो गए। कोहली (88) के रुप में टीम को पांचवां झटका लगा।

रहाणे और कोहली के बीच 154 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। कोहली के आउट होने के बाद रहाणे के साथ रिद्दिमन साहा (नाबाद 23) बल्लेबाजी करने आए। दोनों के बीच छठे विकेट के लिए नाबाद 56 रनों की अर्धशतकीय साझेदारी हुई।

रहाणे (नाबाद 100) ने तेज आतिशी खेल दिखाते हुए शतक पूरा किया। करियर का पांचवां शतक लगाने में उन्होंने 8 चौके और 3 छक्के भी लगाए। उनके साथ साहा भी रंग में नजर आए। उन्होंने भी 3 चौके लगाए। रहाणे के शतक लगाते ही कप्तान कोहली ने पारी की घोषणा का ऐलान कर दिया और दोनों बल्लेबाजों को पवेलियन बुला दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें