फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB को हराकर CSK ने लगाया जीत का 'चौका'

विज्ञापन
विज्ञापन
आईपीएल-8 के 20वे मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने 8 विकेट खोकर रॉयल चैलेंजर्स बंगलोर (आरसीबी) के सामने जीत के लिए 182 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में आरसीबी 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन ही बना सकी। चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने विराट कोहली की टीम आरसीबी को 27 रनों से हराकर टूर्नामेंट में जीत का चौका लगाया । वह टूर्नामेंट में अब तक सिर्फ राजस्थान के खिलाफ ही हारे है।
विज्ञापन


लाइव स्कोर कार्ड के लिए क्लिक करें

चेन्नई से मिले विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत पहले तीन ओवर तक धमाकेदार रही। टीम के दोनों ओपनर्स मनविंदर बिसला और रिले रोसउ ने तीन ओवर में 31 रन बनाए। लेकिन अगले ही पल मैच में चेन्नई ने वापसी की। टीम को पहली राहत उस वक्त मिली जब फैफ डु प्लेसिस के शानदार कैच ने टीम को पहली सफलता दिलाई। बिसला 17 रन बनाकर आउट हुए। इसी ओवर में आशीष नेहरा ने टीम के दूसरे ओपनर रोसउ (14) को बोल्ड कर अपनी टीम की झोली में दूसरा विकेट डाला।

दो विकेट गिरने के बाद दबाव में आई आरसीबी ने धीमी गति से खेलना शुरू किया। कप्तान विराट कोहली और दिनेश कार्तिक ने धीमे-धीमे स्कोर को आगे बढ़ाने की कोशिश की। कुछ देर बाद चेन्नई को तीसरी सफलता दिनेश कार्तिक (10) के विकेट के रुप में हाथ लगी। इसके बाद क्रीज पर कोहली का साथ निभाने धमाकेदार बल्लेबाज एबी डीविलियर्स पहुंचे। टीम को चौथा और बड़ा झटका टीम के विस्फोटक बल्लेबाज एबी (14) के रुप में लगा। वह रनआउट हुए।
विज्ञापन


क्रिस गेल की जगह टीम में स्थान में पाने में सफल रहे सरफराज खान ने कोहली के साथ मोर्चा संभाला। लेकिन वह मात्र 11 रन बनाकर रविंद्र जडेजा का शिकार बने। एक छोर से मोर्चे को संभाल रहे कोहली फिफ्टी लगाकर 17वें ओवर में नेहरा का शिकार बने। कोहली के साथ ही टीम की आखिरी उम्मीद भी पवेलियन लौट गई। इसी ओवर में नेहरा ने हर्षित पटेल को शून्य पर आउट कर अपनी टीम की झोली में सातवां विकेट डाला। आखिर में टीम के पुछल्ले बल्लेबाज स्कोर जीत के करीब तक ले जाने में सफल नहीं हो पाए।
विज्ञापन

दूसरे ओवर में ही चेन्नई को मिला बड़ा झटका

इससे पहले आरसीबी की ओर से पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने के बाद पारी की शुरुआत करने आई चेन्नई टीम का आगाज बेहद खराब रहा। दूसरे ओवर में उसने अपने बड़े हिटर ब्रैंडन मैकुलम को मात्र 4 रन पर खो दिया। शुरुआती झटके से दबाव में आई चेन्नई को ड्वेन स्मिथ और सुरेश रैना की जोड़ी से भरोसा था।

शुरआती झटके बाद रैना और स्मिथ ने टीम के स्कोर को आगे बढ़ाते हुए तेज हिट लगाने शुरू किए। दोनों के बीच 58 रन की साझेदारी हुई। चेन्नई का ‌दूसरा विकेट नौंवे ओवर में ड्वेन स्मिथ (39) के रुप में गिरा। स्मिथ के आउट होने के बाद रैना का साथ निभाने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी पहुंचे। धोनी ने आते ही तेज खेलना शुरू किया। उनके साथ रैना ने भी आतिश खेल दिखाया। इस बीच रैना ने 29 गेंदों में अपने पचासे पूरे किए। अगली गेंद पर रैना ने फिर छक्का लगाया लेकिन फिर हिट लगाने के चलते रैना (62) कैच आउट हो गए।
 
15 वें ओवर में कप्तान धोनी 13 रन बनाकर चलते बने। अगले ओवर में रविंद्र जडेजा (8) के रुप में चेन्नई ने अपना पांचवां विकेट खोया। आखिर में फैफ डु प्लेसिस (33) ने तेज हिट लगाए। वह एक छोर पर आखिर तक नॉटआउट रहे। चेन्नई ने अपने आखिरी दो विकेट ड्वेन ब्रावो (5) और आर अश्विन (5) के रुप में खोए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें