न्यूजीलैंड से हारकर टीम इंडिया वर्ल्ड कप 2019 से बाहर हो गई। मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड के खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया को 18 रन से हराया था।
इस हार के साथ ही भारत का 36 साल बाद इंग्लैंड की धरती पर दूसरी बार खिताब जीतने का सपना टूट गया। वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में मिली हार के आठ दिन बाद ही बीसीसीआई में उथल-पुथल मच गई और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने हेड कोच समेत पूरा कोचिंग स्टाफ बदलने के लिए आवेदन जारी कर दिया।
फिलहाल टीम इंडिया के मुख्य कोच के तौर पर रवि शास्त्री हैं, लेकिन कुछ दिन के बाद ही टीम इंडिया को एक नया कोच मिल सकता है। अगर 1990 से बात करें तो बीसीसीआई ने टीम इंडिया के लिए अब तक 10 से ज्यादा कोच चुने हैं। ऐसे में उन कोचों पर डालते हैं एक नजर...