फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: दो दुकानों का आसपास नहीं देखे होंगे ऐसा नाम, वीडियो देखकर छूट जाएगी आपकी हंसी

Fri, 11 Apr 2025 09:36 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो दुकानों का नाम इतना अनोखा है कि लोग इसे देखकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए इस लेख में इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
दो आसपास दुकानों का नाम - फोटो : Instagram/@hemant__dangi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक मजेदार वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दो कचौरी की दुकानों के अनोखे नाम ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। ये दोनों दुकानें एक-दूसरे के बिल्कुल पास हैं, लेकिन इनके नाम इतने अलग है कि जो भी देख रहा है उसकी आंखें थोड़ी देर के लिए टिकी रह जा रही हैं। असल में इस वीडियो की खास बात यह है कि इसमें एक दुकान का नाम है 'दोस्त कचौरी वाला' और दूसरी का 'दुश्मन कचौरी वाला'। इन अनोखे नामों ने न सिर्फ स्थानीय लोगों को हैरान कर दिया है, बल्कि इंटरनेट पर भी तहलका मचा दिया है। यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है लोग इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। आइए पहले वीडियो देखते हैं...

विज्ञापन





वीडियो में क्या है?
वीडियो में साफ दिखता है कि दोनों दुकानें आसपास हैं और दोनों ही कचौरी बेचती हैं। पहले तो वीडियो रिवर्स में चलता है और 'दुश्मन कचौरी वाला' दुकान दिखता है। थोड़ी ही देर में फ्रेम चेंज होता है और फिर 10 कदम पर ही 'दोस्त कचौरी वाले' का बोर्ड दिखता है। वीडियो में देखा जा सकता है कि दोनों दुकानों पर ही कचौरी बिक रहा है, जिसमें 'दुश्मन कचौरी वाला' दुकान पर अधिक भीड़ है। किसी शख्स ने इस मजेदार नजारे को अपने कैमरे में कैद किया और सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। 

बस फिर क्या था, वीडियो यूजर के बीच में चर्चा का विषय बन गया है। लोग इन दुकानों के नाम देखकर हंस-हंसकर लोटपोट हो रहे हैं। यह वीडियो लोगों के लिए मनोरंजन का साधन बन रहा है। बहुत से यूजर इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Viral Video: गधे को बेवकूफ समझ रहा था लड़का, फिर उसका ही बन गया पोपट, वीडियो देखकर नहीं रुकेगी हंसी

लोगों की प्रतिक्रिया
सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो को लेकर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर ने मजाक में लिखा, 'दुश्मन कचौरी वाला ज्यादा भीड़ खींच रहा है, लगता है दोस्त दोस्त न रहा!' दूसरे ने कहा, 'भाई, दुश्मन का समोसा सस्ता है, दोस्त तो 10 रुपये में दे रहा है!' कुछ लोग इसे मार्केटिंग की मास्टरस्ट्रोक बता रहे हैं, क्योंकि इन अनोखे नामों ने दोनों दुकानों को मशहूर कर दिया। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम पर @hemant__dangi नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस क्लिप को 80 हजार से अधिक लोगों ने लाइक किया है।


ये भी पढ़ें- Zara Hatke: यूपी के इस गांव का नाम लेने में महिलाएं शर्माती हैं और पुरुष हसंते हैं, जानकर आप पकड़ लेंगे माथा
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें