शिवरामकृष्णन से जब पूछा गया कि क्या
जडेजा और
अश्विन टीम में वापसी कर सकते हैं तो उन्होंने कहा कि अभी इनके लिए थोड़ा मुश्किल है। इन दोनों को चहल और कुलदीप की जोड़ी कड़ी टक्कर दे रही है। जडेजा-अश्विन जब क्रिकेट के इस छोटे फॉर्मेट में पिटते हैं तो तेज गेंदबाजी करने लगते हैं, ऐसे में बल्लेबाजों को और मदद मिलने लगती है। वहीं, चहल-कुलदीप की जोड़ी कभी भी बचने नहीं बल्कि विकेट लेने के लिए जाते हैं।
शिवरामकृष्णन ने कहा कि जब मैंने धर्मशाला में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कुलदीप यादव को उनकी डेब्यू कैप दी थी तो मैंने उनसे कहा था, 'मैं भारत के लिए 4 साल ही खेल सका, लेकिन मैं चाहता हूं तुम 14 साल देश के लिए खेलो।' उन्होंने चहल की तारीफ करते हुए कहा कि मेरा मानना है कि चहल भी अब टेस्ट खेलने के लिए तैयार है।