इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पूर्व कमिश्नर ललित मोदी ने राजस्थान क्रिकेट संघ (आरसीए) से चार साल प्रतिबंधन हटाए जाने के बाद बीसीसीआई को फटकार लगाई है। बता दें कि बीसीसीआई की स्पेशल जनरल मीटिंग सोमवार को यह फैसला लिया कि अगर ललित मोदी राजस्थान क्रिकेट संघ के कामकाज से दूर रहेंगे तो वो उस पर लगा प्रतिबंध हटाने के लिए तैयार है।
बीसीसीआई की इस शर्त को आड़े हाथ लेते हुए ललित मोदी ने ट्विटर पर भड़ास निकालते हुए लिखा, 'वाह। गजब है... मैं 7 साल से भारत में नहीं हूं। लेकिन (बीसीसीआई) आईपीएल के धूर्त अब भी मेरे नाम से डरते हैं। भारत में जो मेरी देन है उस पर जी रहे हैं मसखरे। इन जोकरों को शुभकामनाएं जिन्होंने अपनी जिदंगी में एक दिन भी काम नहीं किया और दूसरों पर ही निर्भर रहे।'
ये भी पढ़ेंः जल्द भिड़ सकती है टीम इंडिया और पाकिस्तान, BCCI ने दिए संकेत
बीसीसीआई ने ललित मोदी को 24 अप्रैल 2010 को आईपीएल के कमिश्नर पद से हटा दिया था। ललित मोदी पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। इसके बाद बीसीसीआई ने आरसीए पर बैन लगा दिया था क्योंकि मोदी आरसीए के अध्यक्ष थे।
आरसीए से बीसीसीआई के बैन हटाए जाने पर मोदी ने खुशी जताते हुए कहा कि आरसीए पर लगे बैन को हटाए जाने से मैं बेहद खुश हूं। आरसीए के आगे बढ़ने के लिए मैं कामना करता हूं।