फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले- गुजरात ने खुलवाया मनमोहन सिंह का मुंह, राहुल को सिखाया मंदिर जाना

Tue, 12 Dec 2017 01:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला
विज्ञापन
योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज गुजरात के बनासकांठा पहुंचे, वहां टोटाना आश्रम के दर्शन कर योगी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। योगी ने कहा कि गुजरात की जनता ने दो काम इस चुनाव में अच्छे कर दिए, एक डॉ मनमोहन सिंह का मुंह खुलवा दिया और दूसरा राहुल गांधी को मंदिर जाना सिखा दिया।
विज्ञापन


पूर्व PM मनमोहन बोले- चुनाव में हार के डर से बौखलाए प्रधानमंत्री, हमें न सिखाएं राष्ट्रीयता

बता दें कि गुजरात विधानसभा चुनाव का प्रचार शुरू होने के बाद से राहुल गांधी गुजरात के अलग-अलग मंदिरों के दर्शन कर चुके हैं। इसको लेकर भजपा कई बार हमलावर हो चुकी है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के साथ-साथ बाकी नेताओं ने भी इसे चुनावी स्टंट बताते हुए पूछा था कि राहुल अबतक दिल्ली के अक्षरधाम मंदिर क्यों नहीं गए?
  Gujarat ki janta ne do kaam iss chunaav mein achhe se kara diye. Dr Manmohan Singh ji ka mooh khulwa diya, aur doosra Rahul Gandhi ko mandir jaana sikha diya: UP CM Yogi Adityanath pic.twitter.com/Db3plqEFSQ — ANI (@ANI) December 12, 2017
विज्ञापन



वहीं पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने कल ही पीएम मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए बयान जारी किया। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाय था कि वह गुजरात चुनाव में पाकिस्तान के साथ मिलकर साजिश कर रही है। मोदी ने कहा था कि कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के घर पर पाकिस्तान के सीनियर अधिकारियों को डिनर करवाया गया था और उस कार्यक्रम में मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई दिग्गज शामिल हुए थे। मोदी ने अपने भाषण में यह भी कहा था कि पाकिस्तान कांग्रेस नेता अहमद पटेल को गुजरात का सीएम बनाना चाहता है।

इस आरोप का पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने खंडन करते हुए कहा था कि भारत अपनी चुनावी बहस में उनको ना घसीटे। इसके बाद मनमोहन सिंह ने बयान जारी कर पीएम मोदी पर हमला बोला था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें