सनराइजर्स एक मैच हार जाता है तो पंजाब के क्वालीफाई करने की उम्मीदें हैं बशर्ते वह कल चेन्नई को हरा दे। पंजाब के फिलहाल 13 मैचों में 12 अंक है और उसका नेट रनरेट माइनस 0.133 है। दूसरी ओर पहली बार प्लेआफ की दौड़ से बाहर हुई चेन्नई जीत के साथ विदा लेना चाहेगी। धोनी की टीम ने आरसीबी और कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ लगातार दो मैच जीते हैं ।
क्रिस गेल शानदार फॉर्म में हैं
पंजाब के लिए कप्तान राहुल टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बना चुके हैं जबकि क्रिस गेल शानदार फॉर्म में हैं जो कल 99 रन पर आउट होने का गम भुलाकर उतरना चाहेंगे। वहीं चौथे नंबर पर निकोलस पूरन ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है। मयंक अग्रवाल के खेलने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है जो चोट के कारण पिछले तीन मैच नहीं खेल सके।
चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ शानदार फॉर्म में
रॉयल्स के खिलाफ मोहम्मद शमी समेत पंजाब के सभी गेंदबाज महंगे साबित हुए। चेन्नई के खिलाफ वे ऐसी गलती नहीं कर सकते। चेन्नई के लिए 23 वर्ष के ऋतुराज गायकवाड़ ने उम्दा प्रदर्शन करके लगातार दो अर्धशतक जमाए हैं। रविंद्र जडेजा भी शानदार फॉर्म में हैं, जिन्होंने केकेआर के खिलाफ फिनिशिर की भूमिका निभाई थी।
चेन्नई सुपरकिंग्स: महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), मुरली विजय, अंबाती रायुडू, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, केदार जाधव, रविंद्र जडेजा, लुंगी एनगिडी, दीपक चाहर, पीयूष चावला, इमरान ताहिर, मिशेल सेंटनर, जोश हेजलवुड, शार्दुल ठाकुर, सैम कुरेन, एन जगदीसन, केएम आसिफ, मोनू कुमार, आर साई किशोर, ऋतुराज गायकवाड़, कर्ण शर्मा।
किंग्स इलेवन पंजाब: केएल राहुल (कप्तान), हरप्रीत बराड़, इशान पोरेल, मनदीप सिंह, जेम्स नीशाम, तजिंदर सिंह, क्रिस जॉर्डन, करुण नायर, दीपक हुड्डा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, ग्लेन मैक्सवेल, मुजीब उर रहमान, सरफराज खान, शेल्डन कॉटरेल, मयंक अग्रवाल, मोहम्मद शमी, दर्शन नालकंडे, निकोलस पूरण, क्रिस गेल, मुरुगन अश्विन, जगदीश सुचित, कृष्णप्पा गौथम, हार्डस विलजेन, सिमरन सिंह।