पंजाब के लिए मैच में क्या-क्या हुआ
सकारात्मक पक्षः भानुका राजपक्षे ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने पिछले मैच के अपने फॉर्म को इस मैच में भी जारी रखा। वहीं, अंत में कगिसो रबाडा ने भी तेजी से रन बनाए। पंजाब की टीम भले ही पूरे 20 ओवर नहीं खेल पाई, लेकिन टीम का रन रेट काफी बेहतर था।
वहीं गेंदबाजी में राहुल चाहर ने शानदार प्रदर्शन किया। इस सीजन अब तक उनकी गेंद पर कोई चौका या छक्का नहीं लगा है। रबाडा के आने से टीम मजबूत हुई है। टॉस हारकर छोटा स्कोर बनाने के बावजूद टीम ने लड़ने का जज्बा दिखाया और कोलकाता को खासा परेशान किया।
राहुल चाहर
नकारात्मक पक्ष: ओपनिंग बल्लेबाज फ्लॉप रहे। टीम के किसी भी बल्लेबाज ने क्रीज पर रुककर जिम्मेदारी के साथ बल्लेबाजी करने की कोशिश नहीं की। सभी बल्लेबाज गलत शॉट खेलकर अपना विकेट फेंकते नजर आए। वहीं, गेंदबाजी में राहुल चाहर को छोड़कर कोई भी गेंदबाज प्रभावी नहीं रहा। ओडियन स्मिथ ने तो लगभग 20 की इकोनॉमी से रन दिए। उन्होंने एक ओवर में 30 रन लुटाए।