फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: राजस्थान और केकेआर के बीच कोलकाता में होने वाले मैच में हो सकता है बदलाव, जानें क्या है कारण

Mon, 01 Apr 2024 03:15 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) कोलकाता पुलिस के साथ लगातार संपर्क में बनी हुई है। इस मामले को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन समझा जाता है कि बीसीसीआई ने दोनों फ्रेंचाइजी और ब्रॉडकास्टर को संभावित बदलाव को लेकर संकेत दे दिए हैं।
विज्ञापन
संजू सैमसन और श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और राजस्थान रॉयल्स के बीच 17 अप्रैल को ईडन गार्डेंस में होने वाले मुकाबले पर संकट के बादल छा गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) इस मैच को किसी और स्थान पर कराने या इसे पुनःनिर्धारित करने पर विचार कर रहा है। इस संबंध में दोनों फ्रेंचाइजी, राज्य संघ और ब्रॉडकास्टर को संकेत दे दिए गए हैं। 
विज्ञापन


रामनवमी के कारण लिया जा सकता है फैसला
केकेआर और राजस्थान के बीच मैच में बदलाव का फैसला रामनवमी के कारण लिया जा सकता है। इस वार्षिक त्योहार को देशभर में सनातन धर्म को मानने लोग धूमधाम से मनाते हैं। इस कारण प्रशासन इस दिन मैच में पर्याप्त सुरक्षा देने को लेकर असमंजस में है। देश में इस महीने से लोकसभा चुनाव की शुरुआत हो रही है और इन सभी चीजों को देखकर ही बीसीसीआई ने मैच को स्थगित करने का विकल्प भी रखा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई और बंगाल क्रिकेट संघ (सीएबी) कोलकाता पुलिस के साथ लगातार संपर्क में बनी हुई है। इस मामले को लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं हुआ है, लेकिन समझा जाता है कि बीसीसीआई ने दोनों फ्रेंचाइजी और ब्रॉडकास्टर को संभावित बदलाव को लेकर संकेत दे दिए हैं। 

बीसीसीआई ने दो चरणों में घोषित किया था कार्यक्रम
बीसीसीआई ने आईपीएल के 17वें सीजन का कार्यक्रम दो चरण में बनाया। शुरुआत में बोर्ड ने इस टूर्नामेंट के 21 मैचों का कार्यक्रम घोषित किया और लोकसभा चुनावों की तारीखों की घोषणा के बाद शेष 53 मैचों का शेड्यूल घोषित किया था। बीसीसीआई ने कार्यक्रम तैयार करने के दौरान इस बात का पूरा ख्याल रखा कि किसी भी स्थिति में होम अवे प्रारूप में दिक्कत ना आए। ऐसा भी माना जा रहा था कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए आईपीएल यूएई में कराया जा सकता है, लेकिन बीसीसीआई ने इस सभी अटकलों को खारिज किया था। हालांकि, अब ऐसी स्थिति बन रही है जिसमें केकेआर और राजस्थान के बीच मैच को पुनःनिर्धारित करना पड़ सकता है। आईपीएल के शीर्ष अधिकारी ने कहा, पुलिस प्रशासन के साथ चर्चा चल रही है और हम जल्द ही इस बारे में कोई फैसला लेंगे। 
विज्ञापन


टूर्नामेंट में अजेय चल रही हैं दोनों टीमें
केकेआर और राजस्थान की टीमों की शुरुआत आईपीएल के मौजूदा सीजन में शानदार हुई है। दोनों टीमों ने अबतक दो-दो मुकाबले खेले हैं और केकेआर तथा राजस्थान को दोनों ही मैचों में जीत मिली है। राजस्थान का तीसरा मैच आज वानखेड़े में मुंबई इंडियंस से होना है, जबकि केकेआर का सामना बुधवार को दिल्ली कैपिटल्स होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें