फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vignesh Puthur: विग्नेश पुथुर को मुंबई के गेंदबाजी कोच म्हाम्ब्रे ने किया सलाम, बताया किस तरह की तलाश

Mon, 24 Mar 2025 05:13 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच के दौरान 24 साल स्पिनर विग्नेश पुथुर ने अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया। यह मैच भले ही चेन्नई ने जीता, लेकिन चर्चा पुथुर की हुई। 
विज्ञापन
विग्नेश पुथुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ आईपीएल 2025 के मैच में शानदार प्रदर्शन करने वाले स्पिनर विग्नेश पुथुर से मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे भी प्रभावित हैं। मुंबई को चेन्नई में खेले गए इस मैच में भले ही हार का सामना करना पड़ा, लेकिन उसे विग्नेश के रूप में एक प्रतिभाशाली गेंदबाज मिला जिसने अपने पहले ही मैच में दम दिखाया। मैच के बाद मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी ने विग्नेश को सम्मानित भी किया। 
विज्ञापन

पुथुर ने मैच को बनाया रोमांचक 
पुथुर की घातक गेंदबाजी की बदौलत मुंबई ने चेन्नई को फंसा लिया था और मैच रोमांचक हो चला था, लेकिन रचिन रवींद्र की सूझबूझ भरी बल्लेबाजी से सीएसके मैच निकालने में कामयाब रही। हालांकि, चेन्नई की जीत से ज्यादा चर्चा पुथुर की गेंदबाजी की हो रही है। 24 साल के पुथुर का आईपीएल में यह पहला ही मैच था और उन्होंने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के विकेट शामिल हैं।

टैलेंट स्काउट के जरिये हुई खोच 
पुथुर एक रिक्शा चालक के बेटे हैं और इस मैच से पहले सीनियर लेवल पर खेलने का उनके पास कोई अनुभव नहीं है। मुंबई इंडियंस के टैलेंट स्काउट ने इस गेंदबाज को एक लीग के जरिये तलाशा और अब उसे तराशने का काम कर रहे हैं। केरल के इस चाइनामैन गेंदबाज ने अपने कौशल के साथ दृढ़ता और आत्मविश्वास से क्रिकेट की दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: मयंक यादव की मैदान पर वापसी में हो सकती है देरी, फिर हुए चोटिल; कोच जस्टिन लैंगर ने की पुष्टि

मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच पारस म्हाम्ब्रे ने कहा, चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ आईपीएल के सत्र का पहला मैच खेलना कभी भी आसान नहीं होता है। यह एक बड़ा मैच होता है, लेकिन जिस तरह से उन्होंने जज्बा दिखाया उसके लिए उसे सलाम करना चाहूंगा। विग्नेश अपने धैर्य को बनाए रखने और दबाव को शानदार तरीके से संभालने में सक्षम था, उसने वास्तव में हमें मैच में बनाए रखा। उसके प्रदर्शन से बहुत खुश हूं।

विग्नेश ने रोहित, सूर्यकुमार और तिलक के खिलाफ की थी गेंदबाजी 
म्हाम्ब्रे ने कहा, मुंबई की टीम में हमेशा खिलाड़ी की विशेष प्रतिभा को परखा जाता है। जब हमने उसे अपने एक ट्रायल में देखा तो हमने उसमें संभावना देखी। हम यह नहीं देखते है कि खिलाड़ी ने कितना या किस स्तर पर क्रिकेट खेला है। एमआई केपटाउन के खिलाड़ियों के खिलाफ अभ्यास सत्र में गेंदबाजी करने के बाद जब रोहित शर्मा, सूर्यकुमार और तिलक वर्मा ने उसके खिलाफ बल्लेबाजी की, तो उन्हें लगा कि उसे परखना आसान नहीं था। इसलिए हमने उसे मैच में उतारने का फैसला किया।

ईशान किशन ने दिखाया दम: BCCI की नाराजगी झेली, अनुबंध से भी बाहर हुए; पटना में अभ्यास कर वापसी को बनाया यादगार
विज्ञापन

मुंबई के कार्यवाहक कप्तान सूर्यकुमार यादन ने भी विग्नेश की सराहना की। उन्होंने कहा, 'यह शानदार है, मुंबई इंडियंस को इसी के लिए जाना जाता है। युवाओं को अवसर देना, स्काउट्स 10 महीने तक ऐसा करते हैं और विग्नेश उसी की खोज है।' पुथुर ने नवंबर में आईपीएल की बड़ी नीलामी से पहले मुंबई इंडियंस के चयन ट्रायल में भाग लिया और उसे 30 लाख रुपये आधार मूल्य पर चुना गया। पुथुर को इसके बाद एसए20 लीग में एमआई केपटाउन टीम के साथ भेजा गया। एमआई केपटाउन ने इस सत्र का खिताब जीता था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें