फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NZvIND: सीरीज जीत के असली हीरो राहुल ने कहा, टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में अधिक नहीं सोचता 

Mon, 03 Feb 2020 10:29 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत के 5-0 के क्लीन स्वीप में अहम भूमिका निभाने वाले सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने रविवार को कहा कि वह अभी टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में नहीं सोच रहे, लेकिन अपनी शानदार फॉर्म इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भी बरकार रखना चाहेंगे।
 
विज्ञापन

2 of 5
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
27 साल के बल्लेबाज को पांच मैच की सीरीज में 56 की औसत से 224 रन बनाने के लिए 'मैन ऑफ द सीरीज' चुना गया। उन्होंने कहा, 'मैं अब काफी अच्छी बल्लेबाजी कर रहा हूं और अपनी टीम के लिए अभी जो भूमिका निभा रहा हूं उसे निभाकर खुश हूं। फिलहाल टी-20 वर्ल्ड कप के बारे में अधिक नहीं सोच रहा, लेकिन उम्मीद करता हूं कि मैं इस तरह से बल्लेबाजी जारी रखूंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि टी-20 विश्व कप का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 18 अक्तूबर से 15 नवंबर तक किया जाएगा। भारत ने पांचवें और अंतिम टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में न्यूजीलैंड को सात रन से हराकर 5-0 से मेजबान टीम का क्लीन स्वीप किया।

4 of 5
केएल राहुल - फोटो : पीटीआई
राहुल ने कहा कि टीम की सफलता का राज मुश्किल हालात में अच्छा प्रदर्शन करने की क्षमता है। राहुल ने कहा, 'मैं खुश हूं। 5-0 से जीत दर्ज करने के बाद यहां खड़ा होना शानदार है। काफी खुश हूं कि मेरे प्रदर्शन से टीम जीत दर्ज कर पाई। मुझे लगता है कि यह जीतने की आदत है जो हमने बनाई है और हमें जब भी मैदान पर उतरते हैं तो हमेशा जीतना चाहते हैं। एक टीम के रूप में हमें एक दूसरे पर विश्वास है। वर्ल्ड कप से पहले उन्हें कुछ रणनीतियों को आजमाना होगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
भारत अब पांच फरवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगा। राहुल ने कहा कि वह 50 ओवर के प्रारूप में सफलता हासिल करने के लिए इसी प्रक्रिया को दोहराएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें