फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएल राहुल के वन-डे में 1000 रन पूरे, विराट-धवन के खास क्लब में हुए शामिल

Fri, 17 Jan 2020 06:06 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
केएल राहुल शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने शतक से चूक गए। उन्होंने 52 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 80 रन की धुआंधार पारी खेली। वह वन-डे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाजी बन गए हैं।
 
विज्ञापन

2 of 4
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
इसके साथ ही वह विराट कोहली और शिखर धवन के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। नंबर-5 पर बल्लेबाजी करते हुए केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को एक शानदार स्कोर तक पहुंचाया। सबसे तेज 1000 रन बनाने के लिए राहुल ने 27 पारियों का सहारा लिया। 
विज्ञापन

3 of 4
केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
भारत की तरफ से वन-डे में सबसे तेज 1000 रन कप्तान विराट कोहली ने बनाए थे। कोहली ने इसके लिए 24 पारियों का सहारा लिया, जबकि धवन ने भी इतनी पारी में सबसे तेज 1000 रन बनाए थे। वहीं, पूर्व भारतीय दिग्गज नवजोत सिंह सिंधु ने 25 पारियों में सबसे तेज 1000 रन बनाए थे। 
विज्ञापन

4 of 4
विराट कोहली और केएल राहुल - फोटो : ट्विटर
राजकोट वन-डे में राहुल रनआउट हो गए। चौथे विकेट के लिए उन्होंने कप्तान विराट कोहली के साथ मिलकर 78 रनों की साझेदारी की। बता दें कि केएल राहुल ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुंबई वन-डे में 47 रन बनाए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें