फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

KKR vs RR: IPL में रन चेज के बादशाह बने जोस बटलर, गेल को इस मामले में पीछे छोड़ा; नरेन के नाम भी खास रिकॉर्ड

Wed, 17 Apr 2024 09:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

बटलर ने 60 गेंद में नौ चौके और छह छक्कों की मदद से 107 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178.33 का रहा। यह आईपीएल में उनका सातवां शतक और इस सीजन उनका दूसरा शतक रहा।
विज्ञापन
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 में मंगलवार को राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच एक दिलचस्प मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान ने आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। 224 रन के लक्ष्य को राजस्थान ने आठ विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। यह आईपीएल में सबसे बड़ा रन चेज है। आरआर ने इस मामले में चार साल पुराने अपने ही रिकॉर्ड की बराबरी की। वहीं, केकेआर के सुनील नरेन और फिर आरआर के जोस बटलर के शतक ने इस मैच में चार चांद लगा दिया। दोनों ने कई रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। आइए जानते हैं...
विज्ञापन

बटलर की तूफानी पारी

जोस बटलर और सुनील नरेन - फोटो : IPL/BCCI
बटलर ने 60 गेंद में नौ चौके और छह छक्कों की मदद से 107 रन की नाबाद पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 178.33 का रहा। यह आईपीएल में उनका सातवां शतक और इस सीजन उनका दूसरा शतक रहा। इससे पहले उन्होंने आरसीबी के खिलाफ नाबाद 100 रन की पारी खेली थी। आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में वह दूसरे नंबर पर आ गए हैं। बटलर ने इस मामले में क्रिस गेल को पीछे छोड़ा, जिन्होंने इस लीग में छह शतक लगाए थे। वह सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले विराट कोहली के रिकॉर्ड से बस एक शतक दूर हैं। विराट कोहली ने इस सीजन राजस्थान के खिलाफ ही आईपीएल करियर का आठवां शतक लगाया था। 

IPL में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ी
खिलाड़ी शतक
विराट कोहली 8
जॉस बटलर 7
क्रिस गेल 6
केएल राहुल 4
डेविड वार्नर 4
शेन वॉटसन 4

रन चेज में सबसे ज्यादा शतक बटलर के नाम

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
वहीं, आईपीएल में रन चेज में शतक लगाने के मामले में बटलर कोहली से आगे निकल गए हैं। रन चेज करते हुए इस लीग में यह बटलर का तीसरा शतक रहा। वहीं, कोहली और बेन स्टोक्स ने लक्ष्य का पीछा करते हुए दो-दो शतक जड़े हैं। बटलर का यह कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ दूसरा शतक रहा। आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक के मामले में वह संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं। इस मामले में शीर्ष पर केएल राहुल हैं। उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ तीन शतक जड़े हैं। 

आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक
खिलाड़ी खिलाफ शतक
केएल राहुल MI 3
जोस बटलर KKR 2
जोस बटलर RCB 2
क्रिस गेल PBKS 2
विराट कोहली GL 2
डेविड वॉर्नर KKR 2

बटलर के आठों टी20 शतक पर जीती उनकी टीम

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल में यह छठी बार है जब किसी एक मैच में एक से ज्यादा शतक लगे हैं। इस सीजन ऐसा दो बार हो चुका है। इससे पहले बेंगलुरु और राजस्थान के खिलाफ मैच में भी दो शतक लगे थे। तब विराट और बटलर ने शतक जड़े थे। साल 2023 में भी ऐसा दो बार हुआ था। बाकी दो मौके उससे पहले के सीजन में आए थे। बटलर का यह ओवरऑल टी20 में आठवां शतक रहा। वह टी20 अंतरराष्ट्रीय में एक शतक और आईपीएल में सात शतक लगा चुके हैं।

बटलर वह पहले खिलाड़ी हैं जिनके आठों शतक में उनकी टीम ने जीत हासिल की है। मतलब उनके शतक पर उनकी टीम की जीत का रिकॉर्ड 100 प्रतिशत है। वहीं, शतक पर सबसे ज्यादा मैच जीतने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम पर है। उनके 16 टी20 शतक पर उनकी टीम ने जीत हासिल की थी। हालांकि, गेल ने टी20 में कुल 22 शतक लगाए थे। वहीं, दूसरे नंबर पर बाबर आजम हैं। उनके आठ शतक पर टीम ने जीत हासिल की। बाबर के नाम टी20 में कुल 11 शतक हैं।

टी20 में जीत में सबसे ज्यादा शतक
खिलाड़ी शतक
क्रिस गेल 16
बाबर आजम 8
जोस बटलर 8

एक आईपीएल मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत शतक
शतक मैच जगह, साल
2 RCB vs GL बेंगलुरु, 2016
2 SRH vs RCB हैदराबाद, 2019
2 SRH vs RCB हैदराबाद, 2023
2 RCB vs GT बेंगलुरु, 2023
2 RR vs RCB जयपुर, 2024
2 KKR vs RR कोलकाता, 2024

राजस्थान ने आखिरी छह ओवर में बनाए 96 रन

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान ने आखिरी छह ओवर में 96 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। यह आखिरी छह ओवर में चेज किए गए सबसे ज्यादा रन हैं। इस मामले में राजस्थान ने अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। 2020 में आरआर ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शारजाह में आखिरी छह ओवरों में 92 रन बनाकर मैच जीता था। वहीं, आईपीएल में रन चेज में छह विकेट गिरने के बाद सबसे ज्यादा रन जोड़कर मैच जीतने के मामले में भी राजस्थान शीर्ष पर पहुंच गया है। छह विकेट गिर जाने के बाद आरआर ने कोलकाता के खिलाफ 103 रन जोड़े। इस मामले में उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। आरसीबी ने 2016 के क्वालिफायर-1 में गुजरात लायंस के खिलाफ छह विकेट गिर जाने के बाद जीत के लिए बचे 91 रन बनाए थे।

एक सफल आईपीएल रन-चेज में छठा विकेट गिरने के बाद जोड़े गए सर्वाधिक रन
रन मैच जगह, साल
103 RR vs KKR कोलकाता, 2024
91 RCB vs GL बेंगलुरु, 2016 (Q1)
85 CSK vs MI मुंबई डब्ल्यूएस, 2018
78 CSK vs SRH मुंबई डब्ल्यूएस, 2018 (Q1)
76 DC vs GL कानपुर, 2017

सुनील नरेन की ऐतिहासिक पारी

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
इससे पहले कोलकाता ने 20 ओवर में छह विकेट गंवाकर 223 रन का स्कोर बनाया था। सुनील नरेन ने 56 गेंद में 13 चौके और छह छक्के की मदद से 109 रन की पारी खेली थी। यह उनके आईपीएल करियर और टी20 करियर का पहला शतक रहा। इस दौरान नरेन का स्ट्राइक रेट 194.64 का रहा। नरेन किसी एक आईपीएल मैच में शतक लगाने और कम से कम एक विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं। क्रिस गेल और शेन वॉटसन ऐसा दो-दो बार कर चुके हैं। नरेन ने पांचवीं बार ऐसा किया। 

विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?

आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
मैच की बात करें तो कोलकाता ने छह विकेट पर 223 रन का स्कोर बनाया। नरेन के अलावा अंगकृश रघुवंशी ने 18 गेंद में 30 रन और रिंकू सिंह ने नौ गेंद में 20 रन की नाबाद पारी खेली। राजस्थान की ओर से आवेश और कुलदीप सेन ने दो-दो विकेट लिए। जवाब में राजस्थान की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। आखिरी छह ओवर में राजस्थान को 96 रन की जरूरत थी। बटलर एक समय 33 गेंद पर 42 रन बनाकर खेल रहे थे।

17वें ओवर में रोवमन पॉवेल ने सुनील नरेन की गेंद पर दो छक्के और एक चौका लगाकर मैच पलट दिया। हालांकि, वह उसी ओवर में आउट भी हो गए, लेकिन उनकी पारी का मतलब यह था कि राजस्थान को आखिरी 18 गेंदों पर 46 रन की जरूरत थी। बटलर ने इन आखिरी 46 रन में से 42 रन बनाए और टीम को जीत दिलाई। 18वें ओवर में राजस्थान ने 18 रन, 19वें औवर में 19 रन और 20वें ओवर में नौ रन बनाए। बटलर को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें