राजस्थान रॉयल्स के लिए आईपीएल 2021 में पारी की शुरूआत कौन करेगा अभी इस अनिश्चितता बरकरार है। बीते साल 2020 में इस टीम ने कई बल्लेबाजों से पारी का आगाज करवाया था। लेकिन कोई भी सलामी जोड़ी ज्यादा सफल नहीं रही। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सत्र में इस टीम के पांच जोड़ियों ने पारी की शुरूआत की। जिनमें बेन स्टोक्स और रॉबिन उथप्पा की सलामी जोड़ी भी शामिल थी।
राजस्थान रॉयल्स के लिए कौन ओपनिंग कर सकता है इस पर कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान इयोन मॉर्गन ने बया दिया है। उनका कहना है कि आक्रामक बल्लेबाज जोस बटलर और बेन स्टोक्स ओपनिंग के लिए अच्छे विकल्प हो सकते हैं।
स्काई स्पोर्ट्स के लिए बात करते हुए मॉर्गन ने नासिर हुसैन और रॉब की से कहा, मैंने जोस बटलर को बहुत मौके दिए और उसे बेहतर पाया। ये बेन स्टोक्स के समान है। ये दोनों खिलाड़ी बेहतर से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ये हमारी और टीम की जिम्मेदारी है कि उन्हें अहम मैचों में अवसर दिए जाएं। वास्तव में इस आईपीएल में ये दोनों राजस्थान रॉयल्स के ओपनर होंगे। इन दोनों को देखना काफी अच्छा होगा।
इससे पहले 2020 आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स के लिए जोस बटलर-स्टीव स्मिथ, यशस्वी जयसवाल-जोस बटलर, यशस्वी जयसवाल-स्टीव स्मिथ और बटलर-स्टोक्स की जोड़ी ने पारी की शुरूआत की थी। लेकिन इनमें से कोई जोड़ी ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई।
राजस्थान रॉयल्स के मौजूदा मध्यक्रम को देखा जाए तो रेयान प्राग, शिवम दुबे और राहुल तेवतिया हैं जो बहुत अनुभवी नहीं है। इनके अलावा मध्यक्रम में डेविड मिलर टीम को मजबूती प्रदान कर सकते हैं। गेंदबाजी में अगर देखा जाए तो जोफ्रा आर्चर, क्रिस मौरिस, एंडयू टॉय लियाम लिविंग्स्टोन और मुस्तफिजुर रहमान हैं।
आईपीएल 2021 की शुरूआत 9 अप्रैल से हो रही है। इस सत्र का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच चेन्नई में खेला जाएगा। वहीं 12 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स की टीम पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।