फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफरातफरी: ममता के रोड शो में घुसी भैंस, दीदी की तरफ भी पहुंची, जानें फिर क्या हुआ?

Sun, 04 Apr 2021 11:07 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हावड़ा
विज्ञापन
ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने शनिवार को हावड़ा में रोड शो किया था। इस दौरान एक भैंस अचानक से आ गई, जिससे जबरदस्त अफरा-तफरी मच गई। भैंस को भगाने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। ममता के रोड शो में काफी संख्या में भीड़ थी, भैंस के आ जाने से अचानक भगदड़ मच गई। लोग जहां तहां भागने लगे, जिससे भैंस को नियंत्रण करने में और परेशानी बढ़ गई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि भैंस दीदी की तरफ भी पहुंची। काफी देर के बाद पुलिस ने भैंस को अपने नियंत्रण में किया। पश्चिम बंगाल के तीसरे चरण के चुनाव के लिए प्रचार का आज आखिरी दिन है। बंगाल में तीसरे चरण के लिए 3 जिलों की 31 विधानसभा सीटों पर 6 अप्रैल को चुनाव होने वाला है। इससे पहले चुनाव प्रचार जोरों पर हैं। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज भी तीन रैलियों को संबोधित करेंगी।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें