कोहली ने मैच के बाद कहा था, 'हमें मौकों का फायदा उठाना होगा। रोज बहाना नहीं बना सकते। हम मैच के दिन अच्छा नहीं खेल सके और इस सत्र में हमारी यही कहानी रही है।' दूसरी ओर पंजाब ने सात में से चार मैच जीते लेकिन अपने मैदान पर ही कामयाब रहे। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 197 रन बनाकर भी वे हार गए।
के एल राहुल ने मुंबई के खिलाफ नाबाद शतक बनाया और क्रिस गेल भी फार्म में दिखे। उन्हें हालांकि मामूली चोट लगी थी और देखना है कि वह कल खेलते हैं या नहीं। पंजाब के पास डेविड मिलर और मनदीप सिंह के रूप में दो खतरनाक बल्लेबाज हैं। मोहम्मद शमी और अश्विन ने गेंदबाजी में उम्दा प्रदर्शन किया है। अंकित राजपूत , सैम कुरेन , मुजीबुर रहमान, एंड्रयू टाये ने भी टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया है।