फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति ईरानी के डिग्री विवाद के बाद जेटली का राहुल से सवाल- बिना एमए किए एमफिल कैसे किया

Sat, 13 Apr 2019 01:12 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरुण जेटली और राहुल गांधी(File Photo) - फोटो : ANI
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी की डिग्री को लेकर कांग्रेस के हमले के बाद अब वित्त मंत्री अरुण जेटली ने अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की डिग्री पर सवाल उठाया है। जेटली ने अपने फेसबुक ब्लॉग में राहुल गांधी की पढ़ाई पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने मास्टर डिग्री (एमए) की पढ़ाई नहीं की, फिर वो बताए कि उन्होंने एमफिल की डिग्री कैसे पूरी की!

विज्ञापन

 
स्मृति ईरानी के बाद अब राहुल गांधी के हलफनामे को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। राहुल गांधी ने लोकसभा चुनाव 2004 और 2009 में बताया था कि उन्होंने ट्रिनिटी कॉलेज से डेवलपमेंट इकोनॉमिक्स में एमफिल किया है, जबकि 2014 में कहा कि डेवलपमेंट स्टडीज में एमफिल किया गया है। जेटली ने अपने ताजा ब्लॉग में इसी को लेकर राहुल गांधी पर हमला बोला है। उन्होंने इस मामले में ट्वीट भी किया है। 

यह भी पढ़ें: 12वीं पास स्मृति ईरानी पर कांग्रेस का तंज, क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थीं

अपने ब्लॉग में 'इंडियाज़ ओपोजिशन इज ऑन ए रेंट ए कॉज कैंपेन' हेडिंग के साथ अरुण जेटली ने लिखा- उम्मीदवारों(स्मृति ईरानी) की शैक्षणिक योग्यता पर बातें हो रही हैं, लेकिन इस दौरान राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता को भुला दिया जा रहा है। राहुल गांधी की शैक्षणिक योग्यता को लेकर ऐसे कई सवाल हैं, जिनका अबतक जवाब नहीं मिला है। 

केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा है कि बेशक उन्होंने बिना मास्टर डिग्री के एमफिल की पढ़ाई जो पूरी की है! इस बारे में आज कोई बात नहीं हो रही, जबकि राहुल गांधी ने कई महीनों पहले खुद ये स्वीकार कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

स्मृति की डिग्री पर कांग्रेस ने ली थी चुटकी

समृति ईरानी-प्रियंका चतुर्वेदी (फाइल फोटो) - फोटो : Instagram
मालूम हो कि अमेठी से नामांकन दाखिल करने के दौरान हलफनामे से सामने आई केंद्रीय मंत्री की शैक्षणिक योग्यता पर कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने 'क्योंकि सास भी कभी बहू थीं' धारावाहिक की तर्ज पर 'क्योंकि मंत्री भी कभी ग्रेजुएट थी' कहकर चुटकी ली थी। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें