मीटिंग में हुए अहम फैसले
- मीटिंग में तय किया गया है कि टीम के अहम खिलाड़ियों के अगर चोटिल होने की संभावना है तो उन्हें आईपीएल से दूर रखा जाएगा।
- 20 खिलाड़ियों का पूल बनाया गया है, जिनके बीच से वनडे विश्व कप की टीम चुनी जाएगी।
- नए ब्लूप्रिंट के अनुसार, खिलाड़ियों सेंट्रल पूल के लिए एक फिटनेस और वर्कलोड रोडमैप को तैयार किया जाएगा, इसके लिए काम शुरू हो चुका है।
- खिलाड़ियों की फिटनेस का सटीक अंदाजा लगाने के लिए यो-यो टेस्ट के साथ डेक्सा स्कैन को भी जोड़ने की सिफारिश की गई है। डेक्सा स्कैन के जरिए खिलाड़ियों की हड्डी की मजबूती पता चलती है।
- डेक्सा स्कैन शरीर संरचना और हड्डी की मजबूती को मापने के लिए अंतरराष्ट्रीय मानक है। यह 10 मिनट का परीक्षण होता है, जिसमें शरीर में कुल वसा और हड्डी के साथ मांसपेशियों की मजबूती का पता लगाया जाता है।
- मीटिंग में यह भी कहा गया है कि युवा खिलाड़ियों को राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने के लिए घरेलू क्रिकेट में पर्याप्त क्रिकेट खेलना जरूरी होगा। इससे पहले आईपीएल में चमकने वाले खिलाड़ियों को सीधे भारतीय टीम में जगह मिल जाती थी।
2021 टी20 विश्व कप से ठीक पहले आईपीएल का दूसरा चरण खेला गया था। इसमें वेंकेटश अय्यर और वरुण चक्रवर्ती ने शानदार प्रदर्शन किया और कोलकाता की टीम फाइनल में भी पहुंची थी। इसके तुरंत बाद हुए टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में दोनों खिलाड़ियों को मौका दिया गया था और इन दोनों ने काफी निराश किया था। भारत की हार में इन दोनों का अहम योगदान था। इसी वजह से अब राष्ट्रीय टीम में चयन का एकमात्र पैमाना आईपीएल नहीं होगा।