42 वर्षीय ने सोशल मीडिया पर खुलासा किया कि कैसे ईरान द्वारा इस्राइल पर मिसाइलें दागने के कारण उनकी फ्लाइट को रास्ता बदलना पड़ा और ईंधन भरने की भी जरूरत पड़ी। पीटरसन ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा- इस तरह का मेरा पहला अनुभव है। पिछली रात को हमारी फ्लाइट को वापस लौटना पड़ा और साथ अत्यधिका मात्रा में ईंधन लोड करना पड़ा ताकि हम रास्ता बदलकर जा सकें और ईरान की मिसाइलों से बच सकें। पागलपन!!!! बहरहाल मैं मुंबई और वानखेड़े पहुंच चुका हूं। यह मेरे सबसे पसंदीदा मैदानों में से एक है।
मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपर किंग्स
- फोटो : IPL/BCCI
इस बीच इस्राइल में भारतीय दूतावास ने ईरान द्वारा किए गए हमलों के बाद रविवार को अपने नागरिकों के लिए एक महत्वपूर्ण दिशा निर्देश जारी किए। इसमें लोगों को शांत रहने और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करने की सलाह दी गई। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- दूतावास स्थिति पर बारीकी से नजर रख रहा है और यह हमारे सभी नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस्राइली अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के संपर्क में है।
इस्राइल में भारत के राजदूत संजीव सिंगला
- फोटो : भारतीय दूतावास इस्राइल
हाल ही में सीरिया के ईरानी दूतावास में हमले के बाद से ही ईरान इस्राइल पर बौखलाया हुआ है। इस हमले के लिए ईरान ने इस्राइल को जिम्मेदार ठहराया है। जवाबी कार्रवाई करने की धमकी देते हुए ईरान ने शनिवार को इस्राइल में दर्जनों ड्रोन भी दागे। ईरान ने इस्राइल पर 330 मिसाइलें और ड्रोन लॉन्च किए, जिसमें दो शीर्ष कमांडरों समेत कई लोग मारे गए। हमले को देखते हुए अमेरिका इस्राइल के बचाव में सामने आया है। इसके बाद ईरान ने अमेरिका के समर्थन का विरोध किया है। उसने अमेरिका को इस हमले से दूर रहने को कहा है। ईरान ने धमकी देते हुए कहा कि अगर इस्राइल ने एक और गलती की तो इसका अंजाम बहुत बुरा होगा।