फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kane Williamson: केन विलियमसन की न्यूजीलैंड टेस्ट टीम में वापसी, वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए मिला मौका

Mon, 24 Nov 2025 06:28 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंगटन

सार

विलियमसन का न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ सीमित अनुबंध है, जो उन्हें विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति देता है, जबकि वे उपलब्ध होने पर न्यूजीलैंड के लिए भी खेल सकते हैं।
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : BlackCaps
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन की टेस्ट टीम में वापसी हो गई है और उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के लिए मौका दिया गया है। न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है जिसके लिए न्यूजीलैंड ने 14 सदस्यीय टीम घोषित की है। विलियमसन जिम्बाब्वे में न्यूजीलैंड की पिछली टेस्ट सीरीज और इस सत्र में अब तक सीमित ओवरों के अधिकतर मैचों में नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ सीमित है विलियमसन का अनुबंध
विलियमसन का न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ सीमित अनुबंध है, जो उन्हें विदेशी लीगों में खेलने की अनुमति देता है, जबकि वे उपलब्ध होने पर न्यूजीलैंड के लिए भी खेल सकते हैं। न्यूजीलैंड के मुख्य कोच रॉब वाल्टर ने कहा, 'मैदान पर केन की क्षमता से सभी अच्छी तरह से अवगत हैं। उनकी वापसी से हमारी टेस्ट टीम को मजबूती मिलेगी।' तेज गेंदबाज जैक फॉल्क्स, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर को भी टीम में चुना गया है। फॉल्क्स ने अगस्त में जिम्बाब्वे के खिलाफ अपने पहले टेस्ट मैच में नौ विकेट लिए थे। टिकनर ने न्यूजीलैंड के लिए आखिरी टेस्ट मैच 2023 में खेला था।

डेरिल मिशेल भी टीम में वापसी कर रहे हैं, जो वेस्टइंडीज के खिलाफ न्यूजीलैंड की हालिया वनडे के दौरान लगी कमर की चोट से उबर चुके हैं। ग्लेन फिलिप्स अभी भी चोट से उबर रहे हैं। पहला टेस्ट दो दिसंबर को क्राइस्टचर्च में शुरू होगा।
विज्ञापन

वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम:
टॉम लाथम (कप्तान), टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, जैक फोलक्स, मैट हेनरी, डेरिल मिचेल, रचिन रवींद्र, मिचेल सैंटनर, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, केन विलियमसन, विल यंग।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें