फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड कप हारकर स्वदेश पहुंची न्यूजीलैंड टीम, नहीं हुआ स्वागत

Tue, 16 Jul 2019 07:00 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट - फोटो : social media
विज्ञापन

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मंगलवार को कहा कि राष्ट्रीय टीम के स्वदेश लौटने पर तुरंत होने वाला स्वागत समारोह टाल दिया गया है। न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के अलग अलग समय पर गुटों में पहुंचने के कारण ऐसा किया गया है।

विज्ञापन


न्यूजीलैंड की टीम पहली बार विश्व कप जीतने के बेहद करीब पहुंची थी लेकिन 50 ओवर और फिर सुपर ओवर भी टाई रहने के बाद इंग्लैंड को अधिक बाउंड्री लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया। इंग्लैंड ने 22 चौके और दो छक्के लगाए जबकि न्यूजीलैंड ने 17 चौके जड़े।

एनजेडसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डेविड वाइट के हवाले से स्टफ.को.एनजेड ने कहा, 'हम खेल मंत्री ग्रांट रोबर्टसन के संपर्क में थे और खिलाड़ियों के स्वदेश लौटने पर स्वागत समारोह को लेकर प्रधानमंत्री (जैसिंडा अर्डर्न) के उत्साह के बारे में भी हमें पता था।'

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा, 'हालांकि फिलहाल कुछ खिलाड़ियों के अलग अलग समय पर आने, कुछ खिलाड़ियों के स्वदेश नहीं लौटने के कारण और अन्य की खेलने की वैकल्पिक प्रतिबद्धताओं के कारण यह व्यावहारिक नहीं था।'

न्यूजीलैंड ने फाइनल में पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 241 रन बनाए थे। इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवर में 241 रन पर आउट हो गई थी। सुपर ओवर में इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 रन बनाए जबकि न्यूजीलैंड की टीम भी इतने ही रन बना सकी जिसके बाद मेजबान टीम को अधिक बाउंड्री लगाने के कारण विजेता घोषित किया गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें