फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धोनी को सचिन से भी मिला झटका, क्या वाकई खत्म हो गया माही का करियर?

Tue, 16 Jul 2019 05:49 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
एम एस धोनी - फोटो : social Media
विज्ञापन

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने अपनी विश्व कप एकादश में पांच भारतीयों को रखा है लेकिन विकेटकीपर के तौर पर महेंद्र सिंह धोनी की जगह इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टॉ को तरजीह दी है। अब सवाल यह उठता है कि क्या वाकई खत्म हो गया माही का करियर?

विज्ञापन


दरअसल, तेंदुलकर ने जो टीम चुनी है उसमें भारतीय कप्तान विराट कोहली, उप कप्तान और टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले रोहित शर्मा, तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के अलावा आलराउंडर हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा शामिल हैं।

रोहित ने जहां टूर्नामेंट में पांच शतकों की मदद से सर्वाधिक 648 रन बनाए वहीं जडेजा ने केवल दो मैच खेले लेकिन तब भी एकादश में जगह बनाने में सफल रहे। तेंदुलकर ने न्यूजीलैंड के कप्तान और मैन आफ द टूर्नामेंट चुने गए केन विलियमसन को भी टीम में रखा है। बांग्लादेश के आलराउंडर शाकिब अल हसन को भी उनकी टीम में जगह मिली है जिन्होंने 600 से अधिक रन बनाये और 11 विकेट लिए।

विश्व कप फाइनल के स्टार इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के रूप में एक अन्य आलराउंडर इस टीम में शामिल है। आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क तेज गेंदबाजी विभाग की अगुवाई करेंगे। उन्होंने टूर्नामेंट में 27 विकेट लिए थे। उनके साथ बुमराह के अलावा इंग्लैंड के जोफ्रा आर्चर को शामिल किया गया है। 
विज्ञापन

बेयरस्टो यहां तक कि इंग्लैंड की टीम के भी पहली पसंद के विकेटकीपर नहीं थे और जोस बटलर ने यह भूमिका निभाई थी लेकिन तेंदुलकर की एकादश में उन्हें विकेटकीपर के रूप में जगह मिली है। उन्हें अनुभवी धोनी पर प्राथमिकता मिली है। तेंदुलकर ने आधिकारिक प्रसारक के लिये कमेंट्री करते हुए एकादश का चयन किया। 

तेंदुलकर की विश्व कप एकादश : रोहित शर्मा, जॉनी बेयरस्टॉ (विकेटकीपर), केन विलियमसन (कप्तान), विराट कोहली, शाकिब अल हसन, बेन स्टोक्स, हार्दिक पंड्या, रविंद्र जडेजा, मिशेल स्टार्क, जसप्रीत बुमराह, जोफ्रा आर्चर। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें