फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WC: अंक तालिका में शीर्ष पर चल रही टीम की मुश्किलें बढ़ीं, कप्तान फिर चोटिल, इस बार तो अंगूठा हुआ फ्रैक्चर

Sat, 14 Oct 2023 02:51 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हाल ही में चोट से वापसी करने वाले कप्तान केन विलियम्सन फिर से चोटिल हो गए हैं। अब वह लगभग एक महीने के लिए टीम से बाहर हुए हैं। 
विज्ञापन
केन विलियम्सन चोटिल हुए - फोटो : BLACKCAPS/X
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विश्व कप 2023 में न्यूजीलैंड की टीम का प्रदर्शन शानदार रहा है। उसने इस संस्करण में अभी तक तीन मैच खेले हैं और तीनों में जीत हासिल की है। हालांकि, 18 अक्तूबर को अफगानिस्तान के खिलाफ उनके चौथे मैच से पहले टीम को बड़ा झटका लगा है। हाल ही में चोट से वापसी करने वाले कप्तान केन विलियम्सन फिर से चोटिल हो गए हैं। अब वह लगभग एक महीने के लिए टीम से बाहर हुए हैं। 
विज्ञापन


विलियम्सन को बांग्लादेश के खिलाफ शुक्रवार को खेले गए मैच में अंगूठे में चोट लगी थी। दरअसल, बांग्लादेशी फील्डर का थ्रो सीधे जाकर रन ले रहे विलियम्स के अंगूठे पर जा लगी थी। इसके बाद वह काफी दर्द में देखे गए थे। यह विश्व कप 2023 में उनका पहला मैच भी था। चोट से हो रहे दर्द की वजह से विलियम्सन रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और पवेलियन वापस लौट गए थे। उन्होंने 107 गेंदों में 78 रन की पारी खेली थी। 

मैच के बाद हुए चेकअप में पता चला कि उनके अंगूठे में फ्रैक्चर है। न्यूजीलैंड क्रिकेट ने शनिवार को एक्स पर इसकी पुष्टि की। ब्लैक-कैप्स ने पोस्ट में लिखा- एक्स रे में केन विलियम्सन के बाएं हाथ के अंगूठे में फ्रैक्चर की पुष्टि हुई है। वह अगले महीने पूल लेग के आखिरी दौर के मैचों के लिए उपलब्ध रहने के लक्ष्य के साथ विश्व कप टीम में बने रहेंगे। विलियम्सन के कवर के तौर पर टॉम ब्लंडेल भारत की यात्रा करेंगे। 

कोच गैरी स्टीड को उम्मीद है कि विलियम्सन राउंड रॉबिन स्टेज के आखिरी कुछ मैचों तक फिट हो जाएंगे और खेलेंगे। उन्होंने कहा कि ब्लंडेल पाकिस्तान और बांग्लादेश के दौरे पर टीम के साथ थे और अच्छा प्रदर्शन किया था। वह बैटिंग ऑर्डर में कहीं भी खेल सकते हैं। साथ ही विकेटकीपिंग भी कर सकते हैं। न्यूजीलैंड का अगला मैच बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ चेन्नई में है। 
विज्ञापन

चोट के बाद केन विलियम्सन - फोटो : IPL/BCCI
विलियम्सन इस साल मार्च में आईपीएल के दौरान भी चोटिल हुए थे। गुजरात टाइटंस से खेलते हुए विलियम्सन का कंधा टूट गया था। इसके बाद रिकवर करने में उन्हें आठ महीने का वक्त लग गया था। इस विश्व कप में उन्होंने वापसी की और अब फिर से चोटिल हो गए हैं। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में इंग्लैंड को नौ विकेट से, दूसरे मैच में नीदरलैंड को 99 रन से और तीसरे मैच में बांग्लादेश को आठ विकेट से हराया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें