फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AFG vs NZ: विलियमसन ने उपमहाद्वीप में टेस्ट खेलने पर दिया बड़ा बयान, न्यूजीलैंड को इन टीमों का करना है सामना

Sat, 07 Sep 2024 07:30 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा

सार

न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के बाद दो मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी और फिर भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत लौटेगी।
विज्ञापन
केन विलियमसन - फोटो : ICC/T20 World Cup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच नौ सितंबर से ग्रेटर नोएडा में एकमात्र टेस्ट खेला जाएगा। न्यूजीलैंड की इसके लिए भारत पहुंच चुकी है और उसे एशिया में कुल छह टेस्ट मैच खेलने हैं। अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले न्यूजीलैंड के दिग्गज बल्लेबाज केन विलियमसन ने कहा कि वह उपमहाद्वीप की परिस्थितियों में सामंजस्य बैठाने की कोशिश कर रहे हैं। न्यूजीलैंड की टीम अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट के बाद दो मैचों की सीरीज के लिए श्रीलंका दौरे पर जाएगी और फिर भारत के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारत लौटेगी। 
विज्ञापन

विलियमसन ने कहा, हमें एशिया में कई तरह से चुनौती मिलने वाली है। हमारे पास यहां समय बिताने का मौका है। मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम आगे बढ़ते रहें, अगले ढाई महीनों में जो अनुभव हमें मिलने वाले हैं उन्हें हासिल करें और इस दौरान बेहतर बनने पर ध्यान दे। यहां शुरुआती टेस्ट की तैयारी के दौरान छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर अच्छा लग रहा है। हम परिस्थितियों से जितना हो सके उतना परिचित होकर अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेलने की कोशिश करेंगे।

'डब्ल्यूटीसी के कारण टेस्ट का महत्व बढ़ा'
एशिया दौरे के बाद न्यूजीलैंड नवंबर से तीन टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए इंग्लैंड की मेजबानी करेगा। अफगानिस्तान के खिलाफ खेल को छोड़कर बाकी सभी मैच उसके विश्व टेस्ट चैंपियनशिप कैलेंडर का हिस्सा हैं। न्यूजीलैंड के इस दिग्गज खिलाड़ी ने कहा, कुछ मायनों में यह किसी टूर्नामेंट की तरह है। टेस्ट चैंपियनशिप में अवधि लंबी है लेकिन इसका महत्व अधिक है। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के कारण टेस्ट क्रिकेट का महत्व बढ़ गया है।   

भारत में अच्छा नहीं है न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड 
विलियमसन ने स्वीकार किया कि उनकी टीम को एक साथ इतने सारे टेस्ट मैच खेलने को नहीं मिलते हैं और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के उनके कैलेंडर में यह छह टेस्ट मैच काफी मायने रखते हैं। भारत में न्यूजीलैंड का रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। टीम यहां 36 टेस्ट मैचों में से सिर्फ दो में जीत दर्ज करने में सफल रही है। विलियमसन ने इस बारे में पूछे जाने पर कहा, एक टीम के रूप में, यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि हम एक इकाई के रूप में विकसित हों, अच्छी तरह से समझे कि उपमहाद्वीप में कैसे खेलना चाहते हैं। हम हमेशा जानते हैं कि जब भी आप इन देशों में खेलते हैं तो यहां कठिन चुनौती का सामना करना होता है लेकिन मजबूत टीमों के खिलाफ खेलना हमेशा एक शानदार अनुभव होता है, इसलिए यह हमारे लिए एक अच्छा अवसर है।  
विज्ञापन

भारत में टेस्ट पदार्पण करने वाले विलियमसन दुनिया के प्रमुख बल्लेबाजों में से एक हैं। भारत और श्रीलंका में हालांकि इस 34 वर्षीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड ज्यादा अच्छा नहीं है। इन दोनों देशों में उन्होंने 22 पारियों में 31.36 की औसत से रन बनाए हैं। उन्होंने कहा, यह बिल्कुल आपके खेल को समायोजित करने की कोशिश के बारे में है। आपको पता है कि हमें इन परिस्थितियों में टेस्ट में काफी लंबे अंतराल पर खेलने का मौका मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें