फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने बनाया इरफान पठान का मजाक, स्टूडियो में किया भांगड़ा

Wed, 22 Nov 2023 06:32 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत की हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारत की हार का जश्न मनाया। उन्होंने भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की नकल करते हुए भांगड़ा किया। 
विज्ञापन
डांस करते हुए कमरान अकमल और इरफान पठान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वनडे विश्व कप 2023 के फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह विकेट से हार का सामना करना पड़ा। रविवार (19 नवंबर) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में भारतीय टीम 241 रन के स्कोर का बचाव नहीं कर पाई। ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से मैच जीतने के साथ रिकॉर्ड छठी बार विश्व कप ट्रॉफी अपने नाम की। ऑस्ट्रेलियाई टीम के लिए सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने सर्वाधिक 137 रन बनाए। वह वनडे विश्व कप फाइनल में शतक बनाने वाले सातवें बल्लेबाज बने और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता। 
विज्ञापन


दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए फाइनल मैच में भारत की हार के बाद पूर्व पाकिस्तानी विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने भारत की हार का जश्न मनाया। उन्होंने भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान की नकल करते हुए भांगड़ा किया। अकमल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह कुर्सी में बैठे हुए ही डांस करते नजर आ रहे हैं। उनके साथ स्टूडियों में मौजूद अन्य लोगों को भी नाचते हुए देखा जा सकता है।



कमरान अकमल सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा ट्रोल होने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। उनकी अंग्रजी बेहद खराब थी और लंबे समय से फैंस उनका मजाक बनाने के लिए जान बूझकर गलत अंग्रेजी लिखते हैं।
विज्ञापन


पाकिस्तान की हार पर नाचे थे इरफान
वनडे विश्व कप 2023 में 23 अक्तूबर को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में पाकिस्तान को अफगानिस्तान के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद इरफान पठान ने अफगानिस्तान के खिलाड़ियों के साथ भांगड़ा किया था और इसका वीडियो भी शेयर किया था। इरफान का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ था। इरफान ने डांस की फोटो शेयर करते हुए लिखा था कि राशिद खान ने अपना वादा पूरा किया और मैंने अपना।



यह पहली बार था जब अफगानिस्तान ने वनडे में पाकिस्तान को हराया था। अफगानिस्तान की जीत के बाद राशिद खान के साथ इरफान पठान का डांस करना अकमल सहित पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों को पसंद नहीं आया। इन खिलाड़ियों ने लाइव टीवी पर डांस करने के लिए भारत के इरफान की खुलेआम आलोचना की थी। कामरान अकमल ने कहा था ''मैं इरफान पठान के डांस को देखकर हैरान था। मुझे याद है कि भारत ने ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तान को हराया था। तब भी ऐसी खुशी देखने को नहीं मिली थी, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ पाकिस्तान की हार में ज्यादा खुशी नजर आती है। यह देखना दुखद था, न केवल मेरे लिए बल्कि पूरे देश के लिए। प्रसारकों को इस बारे में सोचना चाहिए, तटस्थ कमेंटेटर को ऐसा नहीं करना चाहिए।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें