फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीम इंडिया की जीत से थर्राए ऑस्ट्रेलियाई कोच, बोले- 'इस वजह से हुई कंगारुओं की पिटाई'

Tue, 11 Dec 2018 08:20 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
team india
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज के पहले मैच में 31 रन से मिली हार के बाद अपनी टीम के खिलाड़ियों की मानसिक मजबूती की तारीफ करने के साथ यह भी माना कि भारतीय टीम ने उन्हें खेल के हर विभाग में पछाड़ दिया। लैंगर ने उम्मीद जताई की पर्थ के नए स्टेडियम में होने वाले सीरीज के दूसरे मैच में पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। नए स्टेडियम में यह पहला टेस्ट मैच होगा।

विज्ञापन


लैंगर ने पर्थ रवाना होने से पहले मंगलवार को कहा, 'मैच हारने वाले कई कोच यही बात कहते हैं कि मैच में उनके लिए कई साकारात्मक पहलू रहे। हम काफी करीब पहुंचे। मैच में कुछ ऐसे मौके थे जहां से हम अपनी पकड़ मजबूत कर सकते थे, लेकिन कुल मिलाकर हमने कड़ी टक्कर दी। हमने अच्छा क्षेत्ररक्षण किया, हम जोश से भरे थे। हमने अच्छे कैच लपके लेकिन साझेदारी में शायद उतना समय नहीं दे सके जितना हम बल्लेबाजों से उम्मीद कर रहे थे।'

लैंगर ने कहा,'पिछले तीन टेस्ट में से दो में ऑस्ट्रेलिया ने जुझारूपन दिखाया जिससे दुबई में हम ड्रॉ करने में सफल रहे जबकि कल करीबी मैच में हारे। हम युवा टीम के साथ सही दिशा में आगे बढ़ रहे है।' उन्होंने कहा कि पांचवें दिन पिच बल्लेबाजी के लिए आसान हो गयी थी और ऑस्ट्रेलिया रिकार्ड लक्ष्य को हासिल करने के करीब था।

विज्ञापन
विज्ञापन

justin Langer
उन्होंने कहा, 'मुझे पता था समय बढ़ने के साथ इस पिच पर बल्लेबाजी करना आसान होगा। दुर्भाग्य से हम साझेदारी कायम करने में सफल नहीं रहे क्योंकि हम अहम मौकों पर विकेट गंवा रहे थे। अगर चौथे दिन हमने दो या तीन विकेट खोये होते तो आखिरी दिन पूरी तरह से अलग खेल होता लेकिन ऐसा नहीं हुआ।'

उन्होंने कहा, 'इसमें कोई शक नहीं कि भारत ने हमें खेल के हर विभाग में पछाड़ा। मैच में ऐसा एक भी पल नहीं रहा जब हमें लगा हो कि हमारा पलड़ा भारी है। उन्होंने हम से ज्यादा धैर्य दिखाया और शानदार गेंदबाजी की।'

पर्थ के नए स्टेडियन में सिर्फ दो अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गये हैं और यह इस मैदान पर पहला टेस्ट मैच है। इस बात की चर्चा है कि इस पिच से तेज गेंदबाजों को मदद मिलेगी। उन्होंने कहा, 'उम्मीद है कि यह वाका मैदान की पारंपरिक पिच की तरह होगी। हम लंबे समय से गति और उछाल की बात कर रहे हैं। अगर हमें पिच से ऐसी मदद मिली तो यह शानदार बात होगी।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें