शाहिद अफरीदी की छोटी बेटी की मौत की अफवाह के बीच पाकिस्तान टीम के एक अन्य तेज गेंदबाज के घर किलकारी गूंजनी थी, लेकिन उसके घर मातम पसर गया।
पाक टीम के तेज गेंदबाज जुनैद खान के घर उनका पहला बच्चा जन्म लेने वाला था, लेकिन उनके घर में खुशियां आनी नहीं लिखी थी। इस गेंदबाज के घर जो बच्चा होना था वो मृत पैदा हुआ। हालांकि उनकी पत्नी ठीक हैं लेकिन इस घटना से वह काफी दुखी भी हैं।
अपने परिवार में नन्हे मेहमान के आने का इंतजार जब अधूरा रह गया तो इस क्रिकेटर ने ट्विटर पर इस दुखभरी खबर को साझा किया। उनकी इस दुखद खबर पर पाक टीम में उनके साथियों ने जुनैद को सांत्वना भी देने की कोशिश की। सांत्वना देने वालों में वकार युनुस और उमर अकमल प्रमुख रहे।
Worst day in my life i have lost my first baby but with the grace of allah my wife health is good and she is doing better now. Thanks Allah
— Junaid khan 83 (@JunaidkhanREAL) 28 अप्रैल 2016
Thank you each and everyone for praying for my wife, keep
remembering me and my wife in your duas....
— Junaid khan 83 (@JunaidkhanREAL) 28 अप्रैल 2016