न्यूजीलैंड ने विराट कोहली की टीम इंडिया के खिलाफ खेले जाने वाली आगामी टेस्ट सीरीज के लिए 15 सदस्यीय अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। 3 मैचों की यह सीरीज सितंबर महीने के अंत में भारत में खेली जाएगी।
इसी महीने न्यूजीलैंड की टीम भारत के दौरे पर आ रही है जहां वह टीम इंडिया से 3 मैचों की टेस्ट सीरीज के बाद 5 मैचों की वनडे सीरीज भी खेलेगी। इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम की घोषणा कर दी है।
टेस्ट सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में ऑलराउंडर जिम्मी नीशम की वापसी हुई है। हालांकि उन्होंने पिछले साल नवंबर के बाद एक भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। वह 10 महीने बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी करेंगे।
पिछले महीने दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर गई किवी टीम में ज्यादा छेड़छाड़ नहीं की गई है। तेज गेंदबाज मैट हैनरी और भारतीय मूल के बल्लेबाज जीत रावल को बाहर कर दिया गया है।
15 सदस्यों की टीम में दोनों के विकल्प के रूप में जिमी नीशम को शामिल किया गया है। न्यूजीलैंड ने अपने चयन में ऑलराउंडरों पर खास ध्यान दिया है। जिमी नीशम के अलावा डग ब्रेसवेल को भी टीम में जगह दी गई है।
जानिए कब और कहां होंगे मैच!
न्यूजीलैंड की वनडे टीम
- फोटो : getty
न्यूजीलैंड की टीम भारत में 3 टेस्ट और 5 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी। सीरीज का आगाज 22 सितंबर से होगा। पहला टेस्ट (22-26 सितंबर) कानपुर में होगा, दूसरा टेस्ट (30 सितंबर-4 अक्टूबर) कोलकाता में और तीसरा टेस्ट (8-12 अक्टूबर) को इंदौर में खेला जाएगा।
जहां तक वनडे की बात है तो सीरीज में 5 वनडे होंगे जो 16 अक्टूबर (धर्मशाला), 19 अक्टूबर (दिल्ली), 23 अक्टूबर (मोहाली), 26 अक्टूबर (रांची) और 29 अक्टूबर (विशाखापटनम) में खेला जाएगा।
इस दौरे के लिए न्यूजीलैंड की टेस्ट टीम इस प्रकार है: केन विलियम्सन (कप्तान), ट्रेंट बॉल्ट, डग ब्रेसवेल, मार्क क्रेग, मार्टिन गुप्टिल, टॉम लाथम, जिमी नीशम, हेनरी निकोल्स, ल्यूक रॉन्की, मिचेल सेंटनर, ईश सोढी, टिम साउथी, रॉस टेलर, नील वेंगर और बीजे वॉटलिंग।