सात चरणों में हुए लोकसभा चुनाव के बाद 542 संसदीय सीटों के रुझान आ गए हैं। इस रुझान में झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार अनुराग शर्मा की जीत पक्की मानी जा रही है। अनुराग 211,145 से ज्यादा वोटों से जीतते नजर आ रहे हैं।
अनुराग 501880 वोटों के साथ पहले स्थान पर हैं। वहीं, सपा से श्यामसुंदर सिंह 290735 वोटों के साथ दूसरे स्थान पर जबकि तीसरे स्थान पर कांग्रेस प्रत्याशी शिवशरण कुशवाहा 50890 के साथ तीसरे पायदान पर बने हुए हैं।
अनुराग शर्मा पहली बार इस संसदीय सीट पर रिकॉर्ड जीत को ओर हैं। इस दौरान वह उमा भारती का रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। भाजपाइयों में दौड़ी खुशी की लहर। अन्य पार्टी प्रत्याशियों के चेहरे लटके हैं।
बता दें कि इस सीट पर मुख्य मुकाबला भाजपा और सपा प्रत्याशी के बीच है। इसमें भाजपा आगे नजर आ रही है, जबकि कांग्रेस मुख्य मुकाबले में दूर - दूर तक नहीं है। झांसी - ललितपुर संसदीय क्षेत्र से 11 प्रत्याशी मैदान में हैं।
उल्लेखनीय है कि 2014 में इस सीट से भाजपा की उमा भारती ने यहां से जीत दर्ज की थी। उन्हें 5,75,889 वोट मिले थे। दूसरे स्थान 3,85,422 वोटों के साथ समाजवादी पार्टी के डा. चंद्रपाल सिंह यादव रहे थे। बसपा की अनुराधा शर्मा (2,13,792) तीसरे और कांग्रेस के तत्कालीन केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन (84,089) चौथे स्थान पर रहे थे।