फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जसप्रीत बुमराह के सिक्स पैक देख एक महिला फैन ने कहा- मेरे तो होश ही उड़ गए

Sat, 18 Nov 2017 01:25 PM IST
amarujala.com-presented by: मुकेश झा
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : twitter
विज्ञापन
टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह जिस तरह अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान करते हैं, ठीक उसी तरह उन्होंने सोशल मीडिया पर एक ऐसी फोटो शेयर की है कि लोग उसे देखकर हौरान हो रहे हैं। बुमराह का यह फोटो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, 23 वर्षीय बुमराह ने अपने आधिकारिक ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शर्ट-लेस फोटो शेयर किया है, जिसमें उनके सिक्स पैक एब्स दिख रहे हैं। फोटो शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'अपने आप को लगातार बेहतर करने के लिए उत्साह और कड़ी मेहनत की जरूरत पड़ती है। हमेशा फिट रहें, अपने स्तर को बढ़ाते रहें।'

खबर लिखे जाने तक इस पोस्ट पर एक लाख से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं, तो वहीं 906 लोगों की प्रतिक्रियाएं भी आ चुकी है। हालांकि इससे पहले भी बुमराह सोशल मीडिया पर अक्सर टीम के साथ फोटो डालते रहे हैं।
विज्ञापन


पढ़ें-- INDvSL: कोलकाता टेस्ट के तीसरे दिन अंपायर की हालत बिगड़ी, नहीं दिखे मैदान पर
    It takes dedication and hardwork to consistently improve yourself.💪💪 #stayfit #RaiseTheBar A post shared by jasprit bumrah (@jaspritb1) on Nov 17, 2017 at 3:51am PST

डेथ ओवर स्पेशलिस्ट बुमराह की इस पोस्ट पर वैसे तो कई सारे कमेंट्स आए, लेकिन एक लड़की ने तो गजब ही कमेंट किया। लड़की ने बुमराह के पोस्ट पर रिप्लाई करते हुए लिखा,'ओह मॉय गॉड, मैं तो सेन्सलेस हो जाऊंगी।'
  Ohhhhh my Goodness!!! I will be sensless — Subhankari  Mallick (@Subhankari777) November 17, 2017


बता दें कि टीम इंडिया के लगभग सभी खिलाड़ी फिटनेस पर काफी ध्यान दे रहे हैं।  टीम इंडिया के ट्रेनर शंकर बासु सभी खिलाड़ियों के फिटनेस पर खासा ध्यान रखते हैं। 2019 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए भारतीय क्रिकेटर्स न सिर्फ अच्छे फॉर्म पर बल्कि फिटनेस पर भी जोर देना शुरू कर दिया है। वहीं, टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की भी चाहत है कि टीम इंडिया का हर खिलाड़ी शारीरिक रूप से फिट हो। क्योंकि जैसे कि पहले भी कहा गया है कि कोहली फिटनेस को लेकर कोई समझौता नही कर सकते हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें