फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jasprit Bumrah: बुमराह का मुरीद हुआ भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाला आखिरी विदेशी कप्तान, कहा- उसने कमर तोड़ दी

Sun, 04 Feb 2024 02:22 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन

सार

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें नंबर पर काबिज 39 साल के कुक ने 2018 में भारत के खिलाफ सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था।
विज्ञापन
जसप्रीत बुमराह - फोटो : BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व कप्तान एलिस्टेयर कुक ने कहा है कि जसप्रीत बुमराह ने पिच को समीकरण से बाहर कर दिया और मुश्किल कोणों से गेंदबाजी करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को परेशान किया जिससे उन्हें खेलना लगभग नामुमकिन हो गया। विशाखापत्तनम में बुमराह ने रिवर्स स्विंग का शानदार नजारा पेश करते हुए छह विकेट चटकाए जिससे इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 253 रन पर आउट हो गई और भारत को 143 रन की महत्वपूर्ण बढ़त मिली।
विज्ञापन


वर्ष 2012 से 2017 तक इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान रहे कुक ने ‘टीएनटी स्पोर्ट्स’ से कहा, ‘‘बुमराह ने आज भारत को आगे बढ़ाया है और अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया। इंग्लैंड की बल्लेबाजी की शुरुआत बेन डकेट और जैक क्राउली ने शानदार तरीके से की। क्राउली ने 76 रन की शानदार पारी खेली। क्राउली का विकेट टर्निंग प्वाइंट रहा जो आगे बढ़कर खेलने की कोशिश में कैच आउट हुए क्योंकि गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर हवा में उछल गई। बुमराह ने इसके बाद इंग्लैंड के बल्लेबाजी क्रम को तहस-नहस कर दिया।’’

टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में पांचवें नंबर पर काबिज 39 साल के कुक ने 2018 में भारत के खिलाफ सीरीज के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने कई बार बुमराह का सामना किया है लेकिन मुझे नहीं लगता कि मैंने कभी उनकी इतनी अच्छी गेंदबाजी का सामना किया है। उनकी अजीब एक्शन की गेंदबाजी, उनके अलग-अलग कोण, वह बल्लेबाज के लिए एक अलग विजन बनाता है और इसके कारण कभी कभी उन्हें खेलना लगभग असंभव हो जाता है।’’
विज्ञापन


बुमराह ने प्रभावशाली गेंदबाजी करते हुए जो रूट, ओली पोप और जॉनी बेयरस्टो को आउट किया। उन्होंने इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को भी बोल्ड किया और बाद में टॉम हार्टले और जेम्स एंडरसन को पवेलियन भेजा।

कुक ने कहा, ‘‘रूट सबसे पहले आउट हुए, पोप इनस्विंग यॉर्कर पर आउट हुए जिसे खेला नहीं जा सकता था, बेयरस्टो और स्टोक्स के विकेट भी बुमराह ने लिए। उन्होंने मैच को बदल दिया। उन्होंने पिच को समीकरण से बाहर कर दिया। यह केवल उन पर और उन पर निर्भर था। 253 रन पर आउट होना प्रतिस्पर्धी स्कोर से काफी कम है।’’
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें