फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉल्कनर ने गेल को कहा था अपशब्द, अब भरेंगे जुर्माना

Thu, 07 Feb 2013 06:48 PM IST
दुबई/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे वन-डे मैच के दौरान बल्लेबाज क्रिस गेल पर टिप्पणी करने के लिए ऑस्ट्रेलियाई पेसर जेम्स फॉल्कनर पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया गया है। इस मैच में चार विकेट लेकर ऑस्ट्रेलिया की जीत में योगदान देने वाले फॉल्कनर ने गेल को बोल्ड करने के बाद उन पर टिप्पणी की थी, जिस पर अंपायरों ने उन्हें चेतावनी दी थी।
विज्ञापन


मैच रेफरी रंजन मदुगले ने कहा, ‘खेल में इस तरह के व्यवहार की कोई जगह नहीं है। खिलाड़ियों से हमेशा अपने विपक्षियों के सम्मान की अपेक्षा की जाती है। फॉल्कनर ने सीमा रेखा पार की है और मुझे यकीन है कि वह इस मामले से सीख लेंगे।’

उल्लेखनीय है कि वनडे सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलिया के द्वारा पहले बल्लेबाजी करने के बाद मेजबान टीम ने वेस्टइंडीज के सामने 330 रनों का लक्ष्य दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कैरेबियाई टीम ने 37 ओवर तक कंगारूओं को जबर्दस्त जवाब दिया। लेकिन फॉकनर ने 38वें ओवर की पहली गेंद पर विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल को मात्र दो रनों के निजी स्कोर पर बोल्ड कर अपनी टीम को बडी सफलता दिला दी। इस सफलता से खासे उत्साहित फॉकनर बल्लेबाज गेल के पास पहुंचे और उन्हें कुछ अपशब्द कह दिया।
विज्ञापन


इसके अलावा उन्होंने गेल को जाने का इशारा भी किया। मैच के बाद फॉकनर को इस कृत्य के लिए दोषी ठहराया गया और उन्हें आईसीसी के नियम 2.1.4 (अंतरराष्ट्रीय मैच में शब्दों का प्रयोग, खतरनाक हावभाव या किसी की निंदा करना) के उल्लंघन का दोषी पाया गया जिस कारण उन पर 10 फीसदी मैच फीस का जुर्माना लगाया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें