फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 विकेट लेने वाले एंडरसन ने किया तिरंगे का अपमान, सोशल मीडिया पर जमकर बवाल

Wed, 26 Aug 2020 12:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन - फोटो : Twitter @ICC
विज्ञापन

इंग्लैंड के 38 साल के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने मंगलवार को पाकिस्तान के खिलाफ इतिहास रच दिया। एंडरसन ने टेस्ट सीरीज के तीसरे और आखिरी मैच में अपने टेस्ट करियर के 600 विकेट पूरे कर लिए। वह टेस्ट इतिहास में 600 विकेट पूरे करने वाले पहले तेज गेंदबाज बन गए। उनकी इस उपलब्धि पर विश्व के दिग्गज खिलाड़ी उन्हें बधाई दे रहे हैं। मगर इस जश्न के बीच एंडरसन और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड विवादों में घिर गया है।

विज्ञापन


दरअसल, जब जेम्स एंडरसन ने 600 टेस्ट विकेट लेने का कारनामा किया, उसके बाद इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की ओर से एक ग्राफिक्स जारी किया गया। ग्राफिक्स में कई देशों के झंडे थे, जिनपर एंडरसन खड़े नजर आए। इनमें भारतीय ध्वज तिरंगा भी शामिल था। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर एंडरसन और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड की जमकर आलोचना हो रही है। सोशल मीडिया पर चल रही बहस के अनुसार एंडरसन ने भारतीय ध्वज को अपमानित किया है, जिसके लिए उन्हें तुरंत माफी मांगनी चाहिए।

विज्ञापन

पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने कही यह बात

जेम्स एंडरसन
पूर्व भारतीय खिलाड़ी और जिम्बाब्वे के कोच लालचंद राजपूत ने एक टीवी चैनल से बातचीत में कहा कि यह शर्मनाक है और इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है। मुझे लगता है कि यह गलती से हुआ है, इसके पीछे कोई गलत इरादा नहीं था, लेकिन इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड को इसपर तुरंत माफी मांग लेनी चाहिए। भारतीयों में इसको लेकर नाराजगी है और कोई भी देश नहीं चाहेगा कि उसके ध्वज को ऐसे अपमानित किया जाए।
 
ट्विटर पर संजीव मुखर्जी नाम के एक यूजर ने लिखा कि इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने भले ही 600 टेस्ट विकेट हासिल करने का मुकाम हासिल किया हो, लेकिन इससे उन्हें भारतीय राष्ट्रीय ध्वज पर खड़े होने का अधिकार नहीं है। उन्हें इसके लिए बिना शर्त माफी की मांगनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें