फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वनडे रैंकिंग में जडेजा और धवन ने छुए नए शिखर

Tue, 25 Jun 2013 02:13 AM IST
नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय क्रिकेटरों के शानदार प्रदर्शन का फायदा उनकी रैंकिंग पर भी हुआ है। शिखर धवन और रवींद्र जडेजा ने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल की है।
विज्ञापन


लेफ्ट आर्म स्पिनर जडेजा चैंपियंस ट्रॉफी में सर्वाधिक विकेट लेकर गेंदबाजों की सूची में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। जबकि हरफनमौला खिलाड़ियों की लिस्ट में भी वह तीसरे पायदान पर हैं।

दूसरी ओर, चैंपियंस ट्रॉफी में अपनी जोरदार बल्लेबाजी से ‘मैन आफ द टूर्नामेंट’ बने शिखर धवन रैंकिंग में 21 स्थान की लंबी छलांग लगाते हुए 29वें स्थान पर पहुंच गए हैं।
विज्ञापन


शिखर और जडेजा दोनों की यह सर्वश्रेष्ठ अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग है।

शिखर इससे पहले 50वें और जडेजा चौथे स्थान पर थे। शिखर ने टूर्नामेंट में दो शतकों के साथ सर्वाधिक 363 रन बनाए।

वहीं ऑफ स्पिनर आर अश्विन फिर से शीर्ष 10 गेंदबाजों की सूची में आ गए हैं। छह अंकों की छलांग लगाते हुए नौंवे पायदान पर हैं।

फाइनल में 43 रन की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली तीसरे स्थान पर बरकरार हैं जबकि शून्य पर आउट होने वाले कप्तान महेंद्र सिंह धोनी एक स्थान खिसक कर पांचवें नंबर पर आ गए हैं।

वहीं टीम इंडिया ने भी अपना शीर्ष स्थान और मजबूत कर लिया है। भारत के चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पूर्व 119 अंक थे लेकिन चैंपियन बनने के बाद उसके 123 अंक हो गए हैं। टूर्नामेंट में भारत ने अपने खेले सभी पांचों मैचों में जीत हासिल की है।
विज्ञापन


113 अंकों के साथ इंग्लैंड दूसरे और आस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है।

बल्लेबाजों की सूची में दक्षिण अफ्रीकी कप्तान एबी डीविलियर्स पहले पायदान पर बने हुए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें