टेस्ट को अलविदा कह चुके आलराउंडर जैक्स कैलिस को अगले साल मार्च-अप्रैल में बांग्लादेश में होने वाले आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित 30 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।
कैलिस ने बुधवार को टेस्ट से अपने संन्यास की घोषणा कर दी थी। वह भारत के खिलाफ मौजूदा टेस्ट की समाप्ति के बाद क्रिकेट के इस पारंपरिक खेल में हिस्सा नहीं लेंगे।
पढ़ें- 53 साल पुराना इतिहास नहीं दोहरा पाए डेल स्टेन
लेकिन घोषणा के वक्त उन्होंने कहा कि वह नियमित ओवर के क्रिकेटर में दक्षिण अफ्रीका के लिए उपलब्ध रहेंगे। हालांकि उनकी निगाहें 2015 में ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में वर्ल्ड कप में अपने देश के लिए खेलने पर है।
टी-20 वर्ल्ड कप के लिए संभावित दक्षिण अफ्रीकी टीम: फैफ डु प्लेसिस (कप्तान), कायले अबोट, हाशिम अमला, फरहान बेहार्डिन, हेनरी डेविस, क्वांटन डी कॉक, एबी डीविलियर्स, जेपी डुमिनी, डीन एल्गर, बेउरान हेनरिक, इमरान ताहिर, कोलिन इनग्राम, रोरी क्लेनवेल्ट, रेयान मैकलारेन, डेविड मिलर, मोर्न मोर्कल, क्रिस मोरिस, जस्टिन ओटोंग, वायने पर्नेल, रोबिन पीटरसन, एरोन फांगिसो, वेर्नोन फिलैंडर, रिली रोसॉउ, डेल स्टेन, रस्टी थेरॉन, लोंवाबो सोस्तोबे, वॉन वान जरस्वेल्ड, डैन विलास, हारुदुस विलजोन, डेविड वाइज।