फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PSL 2021: हसन अली ने बीच में ही छोड़ा टूर्नामेंट, बोले- मेरे लिए परिवार से बढ़कर क्रिकेट नहीं

Sun, 13 Jun 2021 04:47 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबुधाबी

सार

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली पारिवारिक कारणों की वजह से पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) के बाकी बचे मैचों में नहीं खेलेंगे। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें क्रिकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।
विज्ञापन
हसन अली - फोटो : social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के तूफानी गेंदबाज हसन अली अब पीएसल के बाकी मैचों में नहीं खेलेंगे। इसके पीछे उन्होंने परिवारिक कारणों का हवाला दिया है। इस तेज गेंदबाज ने एक बयान में कहा, 'मैं इस्लामाबाद यूनाइटेड के सभी फैंस से कहना चाहता हूं, दुर्भाग्य से, व्यक्तिगत कारणों के चलते मुझे पीएसएल के बाकी मैचों से बाहर होना पड़ा। कुछ चीजें क्रिकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं और परिवार से ज्यादा महत्वपूर्ण कुछ भी नहीं है। मैं इस्लामाबाद यूनाइटेड का उनके समर्थन के लिए शुक्रगुजार हूं। यह टीम वास्तव में एक परिवार है, जो हर मुश्किल समय में आपके साथ खड़ा रहता है। मैं बाकी पीएसएल मैचों के लिए टीम को शुभकामनाएं देता हूं।'

विज्ञापन


उधर, इस्लामाबाद यूनाइटेड के कप्तान शादाब खान ने स्वीकारा कि हसन की गैरमौजूदगी टीम के लिए उनकी टीम के लिए बहुत बड़ी क्षति होगी। उन्होंने कहा कि कुछ चीजें क्रिकेट से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। कप्तान ने कहा कि हम अभी हसन की स्थिति को समझते हैं, परिवार हमेशा पहले आता है। हम हसन को शुभकामनाएं देते हैं। इस्लामाबाद यूनाइटेड टीम में हमने हमेशा एक परिवार की तरह एक-दूसरे की देखभाल करते हैं और हम ऐसा करना जारी रखेंगे। बता दें कि इस्लामाबाद यूनाइटेड छह मैचों में आठ अंकों के साथ अंकतालिका में दूसरे नंबर पर है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें