शाल्के में अपने खेल से सभी का ध्यान खींचने के बाद नेउर 2011 में बायर्न म्यूनिख में शामिल हो गए थे। इसके बाद से 37 वर्षीय नेउर ने बायर्न के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है। बायर्न की अभूतपूर्व सफलता में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर, एक फैन ने जर्मन क्लब से विभिन्न खेलों के दो एथलीटों के नाम पूछे, जो एक-दूसरे के क्रॉस-स्पोर्ट्स समकक्ष हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए बायर्न ने कोहली की तुलना नेउर से की। उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
2011 में बायर्न जाने के बाद से, नेउर ने 28 ट्राफियां जीती हैं, जिसमें 11 बुंदेसलीगा खिताब और 2013 और 2020 में दो यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब शामिल हैं। वह जर्मनी की सफलता में भी एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। जर्मनी के 2014 विश्व कप का खिताब उठाने में नेउर की भूमिका अहम रही थी। ब्राजील में अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में नेउर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
उन्होंने गोंजालो हिगुएन और लियोनेल मेसी के शॉट का शानदार बचाव किया था। इसके बाद जर्मनी ने मारियो गोट्जे के अतिरिक्त समय में किए गए गोल से जीत हासिल की थी। हालांकि, जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में बायर्न अभी शीर्ष पर चल रही टीम बेयर लेवरक्यूसन से 23 मैचों के बाद आठ अंकों से पीछे चल रही है। दोनों टीमों के बीच इस महीने की शुरुआत में मैच हुआ था। म्यूनिख ने जाबी अलोंसो की लेवरक्यूसन टीम बे एरिना में हुए मैच में 3-0 से हराया था।
वहीं, विराट कोहली हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अकाय रखा गया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक बेटी वामिका भी है। विराट कोहली पिछले लगभग एक महीने से क्रिकेट के मैदान पर एक्शन से गायब हैं। वह अब सीधे आईपीएल में खेलते दिखेंगे। कोहली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटे की जानकारी दी थी। कोहली फिलहाल लंदन में हैं।