फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kohli-Neuer: क्या विराट कोहली क्रिकेट के मैनुअल नेउर हैं? दिग्गज क्लब बायर्न म्यूनिख की यह प्रतिक्रिया वायरल

Thu, 29 Feb 2024 12:18 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

शाल्के में अपने खेल से सभी का ध्यान खींचने के बाद नेउर 2011 में बायर्न म्यूनिख में शामिल हो गए थे। इसके बाद से 37 वर्षीय नेउर ने बायर्न के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन
विराट कोहली और मैनुअल नेउर - फोटो : BCCI/Bayern Munich
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के आइकन विराट कोहली अपनी पीढ़ी के बेहतरीन बल्लेबाजों में से एक हैं। साल 2008 में भारत के लिए डेब्यू करने के बाद से कोहली ने सभी प्रारूपों में टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। 35 साल के इस खिलाड़ी के न केवल क्रिकेट स्किल के कारण बल्कि फिटनेस और लंबी उम्र के कारण भी दुनिया भर में बड़ी संख्या में फैंस हैं। जर्मनी के सबसे सफल फुटबॉल क्लब बायर्न म्यूनिख भी कोहली के फैन क्लब में शामिल हो गया है। बायर्न ने पूर्व भारतीय कप्तान को अपने महान गोलकीपर मैनुअल नेउर के समकक्ष करार दिया।
विज्ञापन

2011 में बायर्न में शामिल हुए थे नेउर

शाल्के में अपने खेल से सभी का ध्यान खींचने के बाद नेउर 2011 में बायर्न म्यूनिख में शामिल हो गए थे। इसके बाद से 37 वर्षीय नेउर ने बायर्न के लिए असाधारण प्रदर्शन किया है। बायर्न की अभूतपूर्व सफलता में उनका बहुत बड़ा हाथ रहा है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर, एक फैन ने जर्मन क्लब से विभिन्न खेलों के दो एथलीटों के नाम पूछे, जो एक-दूसरे के क्रॉस-स्पोर्ट्स समकक्ष हैं। इस सवाल का जवाब देते हुए बायर्न ने कोहली की तुलना नेउर से की। उनका जवाब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

28 ट्रॉफी जीत चुके हैं नेउर

2011 में बायर्न जाने के बाद से, नेउर ने 28 ट्राफियां जीती हैं, जिसमें 11 बुंदेसलीगा खिताब और 2013 और 2020 में दो यूईएफए चैंपियंस लीग खिताब शामिल हैं। वह  जर्मनी की सफलता में भी एक महत्वपूर्ण खिलाड़ी रहे हैं। जर्मनी के 2014 विश्व कप का खिताब उठाने में नेउर की भूमिका अहम रही थी। ब्राजील में अर्जेंटीना के खिलाफ फाइनल में नेउर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

2014 में विश्व कप जीत में निभाई थी अहम भूमिका

उन्होंने गोंजालो हिगुएन और लियोनेल मेसी के शॉट का शानदार बचाव किया था। इसके बाद जर्मनी ने मारियो गोट्जे के अतिरिक्त समय में किए गए गोल से जीत हासिल की थी। हालांकि, जर्मन फुटबॉल लीग बुंदेसलीगा में बायर्न अभी शीर्ष पर चल रही टीम बेयर लेवरक्यूसन से 23 मैचों के बाद आठ अंकों से पीछे चल रही है। दोनों टीमों के बीच इस महीने की शुरुआत में मैच हुआ था। म्यूनिख ने जाबी अलोंसो की लेवरक्यूसन टीम बे एरिना में हुए मैच में 3-0 से हराया था।
विज्ञापन

कोहली हाल ही में दूसरी बार पिता बने

वहीं, विराट कोहली हाल ही में पिता बने हैं। उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने 15 फरवरी को बेटे को जन्म दिया, जिसका नाम अकाय रखा गया है। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा की एक बेटी वामिका भी है। विराट कोहली पिछले लगभग एक महीने से क्रिकेट के मैदान पर एक्शन से गायब हैं। वह अब सीधे आईपीएल में खेलते दिखेंगे। कोहली ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में बेटे की जानकारी दी थी। कोहली फिलहाल लंदन में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें